काठमांडू से बस पर सवार हो बीरगंज पहुँच गए 128 भारतीय नागरिक,पुलिस ने लिया नियंत्रण में!
बीरगंज के घन्टा घर मे पर्सा जिला पुलिस ने बस समेत कुल पांच वाहन समेत 128 भारतीय नागरिक नियंत्रण में
12 नेपाली नागरिक थे वाहन में,उन्हें भेज दिया गया अपने अपने घर,वाहन चालक को लिया गया हिरासत में
रक्सौल।( vor desk)।कोरोना वायरस रोक थाम को ले कर नेपाल में लॉक डाउन लागू है।जिसे नेपाल सरकार ने 31 मार्च से एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।वहीं,बॉर्डर भी सील है।इसमे फंसे हजारों भारतीय नागरिकों की मुसीबतें बढ़ गई है।जिस कारण वे पैदल ही बीरगंज या अन्य सीमाई शहर व क्षेत्र पहुच रहे हैं।वहां सीमा पार कर रहे हैं।इसको ले कर गृह मंत्रालय सख्त है।तो,सुरक्षा बल मुस्तैद है।
बावजूद,चोरी छुपे वाहन से यात्रा करने वालो की कमी नही।मुहं मांगी कीमत दे कर लोग बॉर्डर पहुच रहे हैं।उन्हें कोई सरकारी सहायता नही मिल रही। इसी क्रम में भारतीय नागरिकों को लेकर काठमांडू व सयांगजा के बॉलिंग से वीरगंज पहुँचे 5...









