जान लीजिए 20 अप्रैल से कौन-कौन से काम हो रहे शुरू और कौन रहेंगे बंद…..
पटना/रक्सौल।( vor desk )।कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर वैसे तो लॉकडाउन 3 मई तक प्रभावी है।लेकिन सोमवार यानि 20 अप्रैल से कई क्षेत्रों में थोड़ी ढील दी जा रही है। इस अवधि में आवश्यक सेवाओं तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं को बहाल रखा गया है । 20 अप्रैल के बाद सरकारी स्तर पर कुछ सेक्टर में रियायतें दी गई हैं तथा उसके अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं ,जिसका लॉक डाउन की अवधि में पालन करना आवश्यक है। साथ ही कुछ सेक्टर की सेवाओं को अभी बंद रखा गया है।
बंद रहनेवाली गतिविधियां…
घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा, ट्रेन, बस ,टैक्सी ,अंतरराज्यीय परिवहन(सुरक्षा एवं चिकित्सा कार्य को छोड़कर),औद्योगिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियां, शिक्षण ,प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान, आतिथ्य सत्कार की सेवाएं।सिनेमा हॉल , मॉल, जीम, बार पार्क सभा आदि।सभी सामाजिक, राजनैतिक, मनोरंजनात्मक, खेल गतिविधि परिसर, धार...








