10 विशेष डेमू एक्सप्रेस ट्रेन की 5 मार्च से होगी शुरुआत,जिला मुख्यालय मोतिहारी के लिए ट्रेन नही मिलने से आक्रोश
*समस्तीपुर रेलमंडल के रक्सौल समेत अलग अलग स्टेशनों से खुलेगी डेमू एक्सप्रेस
*समस्तीपुर से सहरसा, रक्सौल से सीतामढ़ी और नरकटियागंज के लिए भी चलेगी डेमू एक्सप्रेस
*मेल एक्सप्रेस का लगेगा भाड़ा,आम यात्रियों की कम नही हो रही परेशानी
रक्सौल/समस्तीपुर।( vor desk )।कोरोना काल के कारण बन्द पड़ी ट्रेन के परिचालन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।समस्तीपुर रेलमंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनांक 05.03.2021 से विशेष डेमू ट्रेन का परिचालन का निर्णय लिया है। मंडल के अलग अलग स्टेशनों से खुलने वाली विशेष डेमू एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी कर दिया गया। सीनियर डीसीएम सरस्वती चन्द्र ने बताया कि काफी दिनों से लोकल ट्रेन चलाने की मांग हो रही थी। इसी के मद्देनजर रेलवे विशेष डेमू एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई है।
इस बीच,रक्सौल से जिला मुख्यालय के लिए ट्रेन परिचालन शुरू...









