रक्सौल में फिर मिला कोरोना संक्रमित,कोरेनटाइन सेंटर में संक्रमण की आशंका!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में कोरोना संकर्मीतो की संख्या 2 पहुंच गई है।शनिवार को कुल 12 रिपोर्ट आई,जिसमे एक युवक के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।बताया गया कि युवक उत्तराखंड के हल्द्वानी में मजदूरी करता था।वह सड़क मार्ग से अपने संगी साथियो के साथ रक्सौल आया था।जिसे रक्सौल के कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में कोरेनटाइन किया गया था।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उक्त 40 वर्षीय युवक को उचित इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के गुड़गांव से आये 35 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उक्त केंद्र के लोगों की जांच हुई।जो उक्त संक्रमित के संपर्क में थे।इसी कड़ी में 12 लोगों की सेम्पलिंग की गई थी।जिसमे 11 लोग निगेटिव पाए गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि उक्त 40 वर्षीय युवक को स्वास्थ्य विभाग के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया था।जहां से उसे मोतिहारी भेज दिया गया...









