रक्सौल में कम्युनिटी में कोरोना संक्रमण:15 में 8 पॉजिटिव!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में कोरोना संक्रमण अब समुदाय में फैल चुका है ।इसमें शक नही।रक्सौल में सोमवार को भी कुल 8 संक्रमित मिले हैं।संक्रमितों की सूची में बैंक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल बताये जा रहे हैं इनकी जांच आज ही रक्सौल पीएचसी में हुई है।
बताया गया है कि अनुमंडल में जांच शुरू करने के निर्देश के बाद रक्सौल पीएचसी में सोमवार को सेमपीलिंग की गई है।मोतिहारी से आई टीम ने उक्त सेमपीलिंग की है।
बताते हैं कि कुल 39 लोगों की सेमपीलिंग हुई।जिसमें 15 जांच रैपिड एंटीजन किट द्वारा हुई।इसमें तुरन्त जांच रिपोर्ट आ जाती है।बताया गया है कि अन्य जांच ट्रू नेट से हुई थी।जिला में ट्रू नेट के कंफर्मेटरी किट उपलब्ध नही होने से ट्रू नेट से पॉजिटिव मरीज का कन्फर्मेशन नही हुआ है।
जो सेमपीलिंग हुई वह बैंक ,इमिग्रेशन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मियों की हुई है।इसी 15 में आठ ...









