नेपाल में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आजादी महोत्सव का शुभारंभ, बीरगंज में आयोजित हुई स्वतंत्रता दौड़!
रक्सौल।( vor desk )। भारतीय महावाणिज्य दुतावास द्वारा वीरगंज में आजादी का महोत्सव( इंडिया@75 )का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शुक्रवार को 'स्वतंत्रता दौड़ ' का आयोजन किया गया।
जिसका उद्घाटन भारतीय महावाणिज्यदूत नितेश कुमार व पर्सा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी आसमान तामांग ने सँयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर की।
इस दौड़ प्रतियोगिता में नागरिक समाज के सदस्य,जिला प्रशासन कार्यालय के कर्मी,डॉक्टर ,पत्रकार,व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत किया।इसमे भारतीय महावाणिज्य दुतावास के सभी अधिकारी व कर्मी भी शामिल हुए।
दुतावास के सूचना अधिकारी बी.सुरेश कुमार ने बताया कि यह छोटी दूरी की चार किलोमीटर की दौड़ घण्टाघर चौक के पास अवस्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास कार्यालय गेट से शुरू हो कर पावर हाउस चौक से होते हुए वापस दुतावास कार्यालय गेट पर समाप्त हुई।
मौके पर प...









