हमने राम मंदिर बना कर छक्का मारा,चुटकी में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया:राजनाथ सिंह
रामगढ़वा।(vor desk )।रामगढ़वा हाईस्कूल के प्रांगण में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा वायदा था कि भाजपा की पूर्ण बहुमत मिलेगा तो अयोध्या के धरती पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा ।अब वह सपना साकार हो रहा है।दो से ढाई साल में आपको भव्य राम मंदिर देखने को मिलेगा। जब जब चुनाव आता था तो लोग कहते थे कि ये भाजपा वाले हैं ..ये राम मंदिर -राम मंदिर का जिक्र करते हैं ।उन्होंने बताया कि अवसर की बात है। अवसर मिला और हमने राम मन्दिर बना के छक्का मार दिया।
उन्होंने पाकिस्तान को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा है। गिलगिट- बाल्ट्टीस्तान को पाकिस्तान राज्य बनानेे का सपना छोड़ दे। रक्षा मंत्री ने कहा कि जब से राजनीति प्रारंभ की तब से कहते आये हैं जब हमारी सरकार आएगी तो धारा 370 समाप्त करेंगे ।कश्मीर को वही दर्जा मिलेगा जो अन्य राज्य को म...









