रेलवे की भूमि में सड़क निर्माण का मामला तूल पकड़ा,मलबा हटाने के लिए जिप अध्यक्ष को आवेदन के बाद हड़कम्प!
आदापुर।(vor desk )।प्रखण्ड के कचुरबारी गांव के मकसद मियां के घर से ईदगाह तक निर्मित सड़क पीसीसीकरण के मामले ने तूल पकड़ लिया है।इस मामले में जिला पार्षद फरीदा खातून के पति मो. सलाउद्दीन की भूमिका को लेकर स्थानीय ग्रामीण मकसूद आलम ने जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच करने की मांग की है।जानकारी के मुताबिक,प्रथम चरण में जिला पार्षद ने योजना सं.-25/20-21 के द्वारा मकबूल मियां के दरवाजे से ईदगाह तक सड़क पीसीसीकरण कराये जाने के लिए जिला परिषद के सभापति द्वारा शिलान्यास किया गया।
आधा-अधूरा सड़क पीसीसीकरण भी हुआ,किन्तु रेल परिसर होने के कारण शेष कार्य नही हो सका।इसी बीच गत सोमवार को बिना रेल विभाग से एनओसी लिए रेल ट्रैक से सटे करीब साढ़े तीन सौ फीट नवनिर्मित सड़क पर ईंट सोलिंग करा पार्षद पति मो.सलाउद्दीन ने ईदगाह तक पीसीसीकरण करा दिया गया।इस मामले की सूचना जैसे ही...









