एसएसबी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय थे मुख्य अतिथि!
रक्सौल।( vor desk )।एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ- साथ सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो मे सेवा ,सुरक्षा व बंधुत्व का भाव भी जागृत कर रही है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ संजय जायसवाल ने सशस्त्र सीमा बल 47 वी वाहिनी पनटोका रक्सौल द्वारा आयोजित नागरिक कल्याण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने एसएसबी के कार्यो की प्रशंसा करते हुवे कहा कि बॉर्डर पर एसएसबी के तैनाती के बाद आपराधिक गतिविधि व आर्थिक अपराध पर काफी नियंत्रण लगा है।सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित कर एसएसबी बॉर्डर पर बेहतर कार्य कर रही है ।इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ संजय जयसवाल ,एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा,भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, पर्सा (नेपाल) के बिधायक रमेश पटेल ,इमीग्रेशन डीएसपी ए. के. पंकज,प्रो. अनिल कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।क...









