रक्सौल-पटना-रक्सौल के बीच नई डीलक्स बस सेवा का शुभारंभ,निगम अधीक्षक राजीव नयन झा ने किया उद्घाटन!
रक्सौल।( vor desk )। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा रक्सौल से पटना के लिए निगम की नई डीलक्स बस सेवा का उद्घाटन मोतिहारी प्रतिष्ठान अधीक्षक राजीव नयन झा, शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ एवं विजय कुमार गुप्ता ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया।
इस मौके पर श्री झा ने कहा कि रक्सौल से पटना के लिए यह डीलक्स बस रक्सौल बस पड़ाव से सुबह 8.45 बजे खुलेगी और पटना गांधी मैदान से 9.30 बजे रक्सौल के लिए रवाना होगी।
राज्य की जनता को सस्ती, सुव्यवस्थित एवं भयमुक्त यात्रा करने हेतु सरकार द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के लोगों को इस बस के संचालन से विशेष लाभ होगा। राजधानी पटना आना जाना अब और आसान हो जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि निगम द्वारा पीपीपी मोड पर रक्सौल से बेतिया, गोरखपुर, बनारस के लिए पहले से ही बसें चलाई जा रही है। आगे रक्सौल से रांची और टाटा के लिए ...









