Saturday, March 14

ब्रेकिंग न्यूज़

रेल ट्रैक पर अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

रेल ट्रैक पर अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के चिकनी-चंदुली गांव के पास रेल ट्रैक पर अहले सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई।इस मामले को ले कर आरपीएफ व हरैया ओपी पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की।हालांकि, युवती की शिनाख्त नही हो सकी है। इस मामले को ले कर अटकल का बाजार गर्म है कि यह हत्या है या आत्म हत्या?इससे पहले भी उक्त इलाके में शव बरामद होते रहे हैं। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि शव देखे जाने पर हो हल्ला हुआ,और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार के देख रेख में शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, मौके पर पहुंचे आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि रेल पिलर संख्या 190 के पास शव की सूचना मिली।जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। ...
कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर को ले कर अलर्ट हुई बिहार सरकार:होली मिलन समारोह पर लगा ग्रहण!

कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर को ले कर अलर्ट हुई बिहार सरकार:होली मिलन समारोह पर लगा ग्रहण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*स्कूलों के बन्द किये जाने पर भी होगा फैसला?सबों की नजर बिहार सरकार पर केंद्रित पटना/रक्सौल।( vor desk )।देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 'अलर्ट मोड' के तहत बिहार सरकार ने भी एहतियातन एक फैसला लिया है। इसके तहत इस बार बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर होली मिलन समारोह नहीं हो सकेगा। बिहार प्रशासन कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस बार होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं देगा। बता दें, प्रदेश में कोरोना वेब के दूसरे लहर के क्रम में बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राज्य के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने मुख्य सचिवालय में की। इस उच्च स्तरीय बैठक के बाद सभी जिलों के डीएम व एसपी को स्पष्ट निर्देश दे दिये गए हैं कि इस बार प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर होली मिलन समारोह आयोजित न होने पाए। मुख्य सचिव सिंह ...
बिहार व यूपी पुलिस ने किया ट्रक लूट कांड का उद्भेदन, 683 टीन रिफाइन व ₹7 लाख 40 हजार के साथ 4 गिरफ्तार

बिहार व यूपी पुलिस ने किया ट्रक लूट कांड का उद्भेदन, 683 टीन रिफाइन व ₹7 लाख 40 हजार के साथ 4 गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*ट्रक लूटने वाला गिरोह है सक्रिय,पहले भी लूटी जाती रही है ट्रक समेत लदा समान रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल से रवाना हुए 21 लाख रुपये का सोयाबीन रिफाइन लदे ट्रक लूट कांड के एक मामले का उद्भेदन करते हुए बिहार व यूपी पुलिस ने 638 टिन रिफाइन समेत लाखो रुपये नकदी के समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।चारों यूपी के बरेली के रहने वाले हैं।उक्त चारों की पहचान रिजवान,  रईस उर्फ भूरा, नदीम व तसलीम के रूप में की गई है। बताया गया है कि रक्सौल पुलिस व यूपी के बरेली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में उक्त सफलता मिली है।ट्रक लूट कांड में शामिल गिरोह के अन्य आरोपियों समेत लुटे गए सोयाबीन रिफाइन के बाकी हिस्से की खोज तलाश जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले माह 18 फरवरी को रक्सौल के शिवम रिफाईनरी प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा बरेली के लिए 21 लाख रुपये मूल्य के सोयाबीन रिफाइन तेल ट्रक पर लोड हुआ।रवाना होन...
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एसएवी स्कूल के अब्दुल रहमान व अनुष्का ने लहराया परचम!

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एसएवी स्कूल के अब्दुल रहमान व अनुष्का ने लहराया परचम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रक्सौल एस. ए.वी. के बच्चो ने परचम लहराया है। 14 वर्ष से छोटे उम्र के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में अब्दुर रहमान ने जहा हाई जंप में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया ,वहीं अनुष्का कुमारी ने दौड़ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियगिता 13 और 14 मार्च को मोतिहारी में आयोजित की गई थी। जहां विजेताओं को गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने पुरस्कार दिया। विद्यालय के कोच पशुपति लाल ने इनकी सफलता का श्रेय इनके लगन और मेहनत को दिया है। एसएवी विद्यालय में इन बच्चो की सफलता पर एक कार्यक्रम आयोजित कर अन्य छात्रों को भी खेल कूद में भाग लेकर देश स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य साइमन रेक्स ने कहा कि छात्रों में खेल कूद के प्रति आकर्षण होना जरूरी है। जह...
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में चम्पारण के लाल गौरव कुमार की नियुक्ति!

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में चम्पारण के लाल गौरव कुमार की नियुक्ति!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा प्रखंड के मौजे गांव निवासी राजकिशोर मिश्र के पुत्र गौरव कुमार को लगातार मिल रही सफलता और उपलब्धियों से चम्पारण गौरवान्वित हो रहा है। अब उनका चयन राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में प्रोजेक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर के तौर पर हुआ है। यहां उन्हें देश और विदेश में विश्विद्यालय के कैंपस के विकास, उन्नयन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।बता दें कि राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के गृह प्रदेश में स्थित है और यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है। विगत वर्ष संसद से कानून पारित कर इस यूनिवर्सिटी को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया था। ऐसे विश्व स्तरीय और राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के एक बड़े और महत्वपूर्ण पद पर कार्यभार ग्रहण कर गौरव ने चंपारण ही नही ...
अर्जुन भारतीय बने पूर्व- मध्य रेलवे के जेडआरयूसीसी का सदस्य,मिल रही बधाई!

अर्जुन भारतीय बने पूर्व- मध्य रेलवे के जेडआरयूसीसी का सदस्य,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रेल मंत्रालय के निर्देश पर पूर्व-मध्य रेलवे (हाजीपुर) के महाप्रबंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी ने भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन भारतीय को रेल मंत्री के विशेष हित का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआर यूसीसी) का सदस्य बनाया है।बता दे कि इसके पहले श्री भारतीय को 1980 में तत्कालीन रेल मंत्री स्वर्गीय केदार पांडे एवम् 1996 में तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर में जेड आर यूसीसी का मेंबर बनाया था।वहीं,1989 स्वर्गीय वीपी सिंह की सरकार में तत्कालीन विदेश मंत्री स्वर्गीय इंद्र कुमार गुजराल ने विदेश मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया था। मोदी सरकार में 2014 में कृषि मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया।वहीं,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की सरकार में 1991 में अनेक ...
बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ की नई कार्यकारिणी गठित,सुबोध गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित!

बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ की नई कार्यकारिणी गठित,सुबोध गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।( vor desk)।वीरगञ्ज उद्योग वाणिज्य संघ के नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।इसमे अध्यक्ष पद पर सुबोध गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। संघ के 45वें वार्षिक साधारण सभा के तहत 35 सदस्यीय नई कार्यसमिति के साथ ही पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ है। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद सुबोधकुमार गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिला कुमार अग्रवाल,उपाध्यक्ष हरिप्रसाद गौतम,महासचिव मनोजकुमार दास,सचिव अरविन्द्र अमात्य,सचिव आषिश कुमार लाठ,कोषाध्यक्ष गोविन्द शाह,सहकोषाध्यक्ष प्रेमचन्द्र गोयल,सहसचिव शुशान्त चाचान,सहसचिव अनोज रुगटा निर्वाचित हुए हैं।जिन्हें बधाईयों के साथ कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं मिल रही है। बधाई देेने वालो में नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक वैध व रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण गुप्ता समेत अन्य शामिल हैं। ...
हजारीमल हाई स्कूल में राष्ट्रीय पार्टी के कार्यक्रम पर स्कूल कमिटी सदस्य महेश अग्रवाल ने उठाये सवाल!

हजारीमल हाई स्कूल में राष्ट्रीय पार्टी के कार्यक्रम पर स्कूल कमिटी सदस्य महेश अग्रवाल ने उठाये सवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के हजारीमल हाई स्कूल में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने और स्कूल में हाल के नामकरण पर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दे कि रक्सौल में वर्ष 1933 में सेठ हजारीमल द्वारा उच्च विद्यालय का निर्माण कराया जो अब उत्क्रमित होकर 10+2 हो गया है। बताया गया कि पिछले 12 मार्च को राष्ट्रीय पार्टी की एक बैठक विद्यालय प्रांगण में हुई थी। इस संदर्भ में एक समाचार विभिन्न समाचार पत्रों में हुआ है। इस मामले को ले कर एक विज्ञप्ति जारी करते हुए विद्यालय संचालन समिति के सदस्य महेश अग्रवाल ने कहा कि यह आम जनों को सूचित किया जाता है कि हजारीमल उच्च विद्यालय प्रांगण में स्व. चंदेश्वर प्रसाद वर्मा के नाम से कोई सभागार नही है। श्री अग्रवाल ने बताया कि सेठ हजारीमल द्वारा वर्ष 1954 में बिहार सरकार के राज्यपाल को सेठ हजारीमल द्वारा दिये गए दान-पत्र में इस प्रांगण में हजारीमल के परिवार के ...
भोकल फ़ॉर लोकल:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने खरीदी सुंदरपुर में बनी खादी शॉल!

भोकल फ़ॉर लोकल:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने खरीदी सुंदरपुर में बनी खादी शॉल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने शहर स्थित बैंक रोड में स्थित श्यामलामा की खादी की दुकान में जाकर सुंदरपुर में निर्मित साल खरीदा ।डॉ जयसवाल ने अपने सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैंक रोड में पैदल जा कर इस खरीदारी को किया एवं शाल के मूल्य का भुगतान किया । डा० जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री का आह्वान है कि भोकल फ़ॉर लोकल यानि लोकल स्तर पर बनने वाले उत्तम क्वालिटी के सामानों को प्राथमिकता देकर खरीदनी है एवं उसे पूरे देश में प्रसिद्ध करना है ताकि देश और समाज के लोग उस उत्पाद को खरीद सके ।आज मैं रक्सौल का आइकॉन सुंदरपुर में कुष्ठ रोगियों द्वारा निर्मित शाल को खरीद रहा हूं ।सच में यह उत्तम है एवं आम जनों से अपील करता हूं कि इस उत्पाद को खरीदे और इस उत्पाद के साथ आप कई प्रकार के योगदान राष्ट्र के निर्माण के लिए कर रहे हैं। भारत को...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने रक्सौल में किया  भाजयुमो के प्रमंडलीय कार्यशाला का उद्घाटन!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने रक्सौल में किया भाजयुमो के प्रमंडलीय कार्यशाला का उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।युवा देश की शक्ति हैं और उनका सर्वांगीण विकास भाजपा के प्रथम वरीयता पर है ।उक्त बातें आज हजारीमल उच्च विद्यालय में स्वर्गीय चंदेश्वर प्रसाद वर्मा सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रमंडलीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने कही। डॉक्टर जयसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो 2047 के भारत की परिकल्पना कर चल रहे हैं और भारत आत्मनिर्भर होकर विश्व का मार्गदर्शन करें एवं विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बन कर उभरे उसकी चिंता कर युवकों की शक्ति को राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक कार्यों के द्वारा लगाना चाहते हैं । भारत की आधी से अधिक आबादी युवा की है और उस वर्ग को नजरंदाज कर राष्ट्र निर्माण की कल्पना बेमानी है।उसी क्रम में बिहार के सभी प्रमंडलों पर युवा मोर्चा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोज...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!