ऑक्सीजन की किल्लत से हो जाती अनहोनी, प्रशासन की सक्रियता से बच गई कोविड मरीज़ो की जान!
रक्सौल।(vor desk )।देश मे ऑक्सीजन की किल्लत व मारामारी का माहौल है।रक्सौल भी इसी संकट से जूझ रहा है।इसी बीच शनिवार को कोविड केयर सेंटर बनाये गए एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में अफरातफरी की स्थिति तब बन गई,जब पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि स्थित गायत्री ऑक्सिजन बोटलिंग प्लान्ट में तकनीकी खराबी आ गई और सिलेंडर में गैस भरने का काम अचानक रुक गया।इससे पूरे जिले में हड़कम्प मच गया।इसमे रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी हॉस्पिटल का 80 सिलेंडर भी शामिल था,जिसे वहां नही भरा जा सका।इस कारण हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई।मरीज़ो की जान आफत में पड़ गई।अहले सुबह से ही वहां ऑक्सिजन गैस की किल्लत से मरीजो के परिजनों के माथे पर पसीने आ गए,तो,प्रबन्धन मुश्किल में पड़ गया।क्योंकि,थोड़ी भी देरी से कोविड मरीजो की सांस थम जाने का खतरा बन गया था।
एसआरपी हॉस्पिटल की टीम व प्रशासनिक अधिकारी
इधर,इसकी सूचना...









