विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में लगाए गए 33सौ पौधे,नर्सरी तैयार करने का संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी कैम्प में हुआ पौधारोपणरक्सौल।( vor desk )।सशस्त्र सीमा बल रामगढ़वा पंटोका द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया। भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2021 में 47 वीं वाहिनी एस एस बी को अपने कार्य क्षेत्र में 22000 पौधा लगाने का लक्ष्य दिया गया है I शनिवार को इसी कड़ी में कोविड- 19 को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण किया गया। जिसका शुभारम्भ एसएसबी 47 वीं वाहिनी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने किया।यह वृक्षारोपण कार्यक्रम 13 बाहरी सीमा चोकियों द्वारा अपने -अपने समवाय के कार्यक्षेत्र में उपस्थित अधिकारीयों/चौकी इन्चार्ज के देख रेख में हुआ।
जिसके तहत 3300 बाल वृक्ष लगाया गया ।जिसमे मुख्यत: कचनार,पीपल,महोगनी,अर्जुन, करंज सागवान, पोपुलर, सेमल, जामुन इत्यादि बाल वृक्ष लगाये गए।इस अवसर पर कमांडेंट श्री शर्मा ने जवानों को जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण में ह...









