रक्सौल नप की मुख्य पार्षद उषा देवी की कुर्सी छिनी,अब नए मुख्य पार्षद के लिए होगी चुनाव की कवायद!
* चर्चा व बहस में कुल 25 में मुख्य व उपमुख्य पार्षद सहित 24 पार्षदों ने लिया हिस्सा,बीच मे ही वॉक आउट कर चली गई मुख्य पार्षद*अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 21 तो विपक्ष में पड़े 1 मत, 1 पार्षद रही अनुपस्थित"
रक्सौल (vor desk)।रक्सौल नगर परिषद में' खेला होबे' एपिसोड का पटाक्षेप हो गया।और मामला 'परिवर्तन होबे' की बढ़ गया।अविश्वास प्रस्ताव में मुख्य पार्षद( सभापति ) की कुर्सी बहुमत से छीन गई।मात्र एक पार्षद ने ही उनके समर्थन में मत दिया।इस परिदृष्य के बीच मुख्य पार्षद उषा देवी सदन को बीच मे ही छोड़ कर निकल गई।इस वाक्ये को 'बड़े बे -आबरू हो तेरे कूचे से निकले हम' वाले मुहावरे से जोड़ कर देखा गया!
कुछ यूं हुई अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में मुख्य पार्षद उषा देवी के विरुद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व बहस के बाद...









