Wednesday, March 18

ब्रेकिंग न्यूज़

‘अनामिका ‘ को इंसाफ दिलाने के लिए राजद ने निकाला कैंडल जुलूस, हत्यारों को फांसी की मांग!

‘अनामिका ‘ को इंसाफ दिलाने के लिए राजद ने निकाला कैंडल जुलूस, हत्यारों को फांसी की मांग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। राष्ट्रीय जनता दल की रक्सौल इकाई के तरफ से 'अनामिका' को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।बता दे कि विगत चार दिन पहले रक्सौल को शर्मशार करने व हैवानियत की सारी हदें पार करने वाली घटना हुई।जिसमें एक अज्ञात युवती को शहर के बाईपास रोड में पावर ग्रिड के पास एक अर्द्ध निर्मित भवन में निर्मम हत्या कर दी गई। इंसानियत को तार तार करने वाली अत्यंत ही निर्मम व शर्मनाक घटना घटना के मामले का अब तक न तो युवती का शिनाख्त हुआ है न ही मामले के रहस्य कस खुलासा हो सका है,न ही किसी की गिरफ्तारी हो सकी है। राजद नेताओं का आरोप है कि उक्त अज्ञात युवती को हवस का शिकार बनाकर दरिंदो ने मौत के घाट उतार दिया और अंतरराष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल मे अभी तक मानवता सोई हुई है ।जिसके विरुद्ध अलख जगाने हेतू राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बुधवार को कैंडल मार्च निकाल कर स्थानीय शासन - प...
विधायक पवन जायसवाल ने बिहार विधानसभा में मोतिहारी व रक्सौल से हवाई उड़ान चालू करने की मांग बुलंद की

विधायक पवन जायसवाल ने बिहार विधानसभा में मोतिहारी व रक्सौल से हवाई उड़ान चालू करने की मांग बुलंद की

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।ढाका विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक पवन कुमार जायसवाल ने मोतिहारी के साथ ही रक्सौल एयरपोर्ट को चालू करने का मामला विधानसभा में उठाया है। एक ओर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि इस मुद्दे पर जहां आलोचना झेल रहे हैं,वहीं,बुधवार को बिहार विधानसभा में शून्य काल के दौरान श्री जायसवाल ने मोतिहारी एंव रक्सौल हवाई अड्डा को विकसित कर उड़ान सेवा में शामिल करने तथा चम्पारण सहित भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के सर्वांगीण विकास करने की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया । उन्होंने विधान सभा मे इस मुद्दे को गम्भीरता से लेने का आग्रह करते हुए कहा कि रक्सौल एयर पोर्ट सभी मान दण्डों को पूरा करता है।इसे विकसित कर यहां से उड़ान शुरू की जानी चाहिए। ...
नेपाल पुलिस ने 8 किलो 440 ग्राम के हाथी दांत समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार ,जांच  शुरू

नेपाल पुलिस ने 8 किलो 440 ग्राम के हाथी दांत समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार ,जांच शुरू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल पुलिस ने हाथी दांत के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है।बताया गया है कि बारा जिला के जीतपुर सिमरा उप महानगर पालिका वार्ड 21 स्थित अमलेखगंज बाजार से उक्त बरामदगी हुई।हाथी दांत 4 फिट लंबा और 12 इंच मोटा बताया गया है।वजन 8 किलो 440 ग्राम बताया गया है।इस मामले में निजगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के रतनपुर निवासी सूर्य प्रताप तमांग ,दिल बहादुर घलान व हेतौड़ा के पद्मपोखरी निवासी निवासी सुभाष तामांग को हाथी दांत की तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए बारा जिला के पुलिस प्रवक्ता सह डीएसपी गौतम मिश्रा ने बताया कि हेतौड़ा से पथलैया की ओर आ रहे एक नेपाली नम्बर के बाइक को पुल नम्बर 2 स्थित जर्गा होटल के पास रोक कर जांच की गई।जिसमें लदे एक बोरा से उक्त हाथी दांत को बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। ...
सिंगल सड़क के कारण घोड़ासहन नहर केनाल सडक पर बढ़ रही दुर्घटना,अनियंत्रित बलेरो नहर में गिरी

सिंगल सड़क के कारण घोड़ासहन नहर केनाल सडक पर बढ़ रही दुर्घटना,अनियंत्रित बलेरो नहर में गिरी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( एक संवाददाता )।घोड़ासहन नहर केनाल सड़क अंतर्गत रक्सौल-आदापुर सड़क खण्ड में एक बलेरो वाहन अनियंत्रित हो कर नहर में जा गिरी।बताया गया कि बलेरो खाली था। तकनीकी त्रुटि दूर करने के लिए ड्राइवर सुखडी पटेल उसे कटगेनवा से रक्सौल ला रहा था।इसी बीच कोइरिया टोला नहर सड़क के पास उक्त दुर्घटना हुई।संयोग था कि ड्राइवर बाल बाल बच गया।ब्रेक फेल होने से बलेरो नहर में जा गिरी।सूत्रों ने बताया कि हादसा टल गया,क्योंकि,यदि बलेरो नहर में नही गिरती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।मौके पर स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि सिंगल सड़क के कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है।नहर में लगातार वाहन गिर रहे हैं। ...
‘अनामिका’ के ‘क्रूर हत्यारे’ रक्सौल पुलिस की पकड़ से बाहर,पुलिस कार्यशैली पर उठ रहे सवाल!

‘अनामिका’ के ‘क्रूर हत्यारे’ रक्सौल पुलिस की पकड़ से बाहर,पुलिस कार्यशैली पर उठ रहे सवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk   )।यह दिल्ली की 'निर्भया' नही है,जिसकी बलात्कार के क्रम में क्रूरता और बाद में मौत से देश भर में हंगामा मचा और न्याय के लिए लोग बेताब हो गए।यह रक्सौल के बाईपास रोड में मिली 'अनामिका' है।जिसकी क्रूरता से हत्या की गई है।हत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज कर जांच शुरू की है,लेकिन,मानवता को शर्मशार कर देने वाली इस घटना में लाश बरामदगी के दूसरे दिन तक रक्सौल पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंची नही दिख रही।उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है,ताकि,यह पता चले कि हत्या के पीछे बलात्कार भी कारण है?और घटना में किस किस एंगल से क्रूरता की गई है....!मृत युवती का शव रविवार को बाईपास रोड में पावर ग्रिड के पास के एक अर्द्ध निर्मित खंडहरनुमा मकान से बरामद हुआ।शव तब बरामद हुआ जब आस पास के इलाके के लोगों ने हो हल्ला किया।लोग जुटे और तब पुलिस पहुंची।चर्चा है कि घटना 24 जुलाई श...
पत्नी की विदाई कराने ससुराल आये युवक की हत्या से सनसनी,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

पत्नी की विदाई कराने ससुराल आये युवक की हत्या से सनसनी,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk)। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के शेखटोली गाँव में अपनी पत्नी की विदाई करने पहुंचे युवक की रड से प्रहार कर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार की सुबह की बताई जाती है। इस बाबत ग्रामीणों की सूचना पर रामगढ़वा पुलिस ने शेखटोली सरेह में से उक्त शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया है। इस बाबत ग्रामीणों ने सोमवार को बताया कि उक्त युवक की पहचान बंजरिया थाना के गौरिया गाँव निवासी अफरोज मिया के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृत युवक अफरोज मिया शेखटोली निवासी मुमताज मिया का दामाद बताया जाता है जो दो तीन दिन पूर्व अपने ससुराल पत्नी को बुलाने आया था।रविवार की देर रात गाँव मे ही एक भोज भी खाया, फिर उसके बाद वह अपने ससुराल गया, लेकिन अहले सुबह उसकी शव को शेखटोली के सरेह में ग्रामीणों ने देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी। वही पुलिस ने घटनास्थल प...
सावन की पहली सोमवारी को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु,गुंजा-‘कोरोना रोग हर- हर महादेव ‘!

सावन की पहली सोमवारी को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु,गुंजा-‘कोरोना रोग हर- हर महादेव ‘!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में ओम नमः शिवाय के साथ 'कोरोना रोग हर हर महादेव ' की गूंज के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक व दर्शन का तांता लगा रहा।रक्सौल के एम्बेसी स्थित हनुमान मंदिर,काली मंदिर,रामजानकी मन्दिर,तुमड़िया टोला मन्दिर,नेपाली स्टेशन शिव मंदिर,आश्रम रोड छठिया घाट मन्दिर,कोइरिया तोला त्रिलोकीनाथ मन्दिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।वहीं,आदापुर के नरकटिया स्थित बैकुंठनाथ धाम मन्दिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।इधर,इस अवसर पर डंकन रोड़ मिश्रा टोला स्थित श्री श्री 1008 नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करती युवतियां व महिलाये उमड़ पड़ी।बताया गया कि सावन के पहले सोमवार के दिन मंदिर परिसर मे सुबह से ही भक्तों के लिए कपाट खोले दिए गए। बम बम भोले हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय। एम्बेसी हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अजय उपाध्याय का क...
इंडो- नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन की बैठक आयोजित, क्रॉस बॉर्डर इश्यू पर हुई चर्चा

इंडो- नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन की बैठक आयोजित, क्रॉस बॉर्डर इश्यू पर हुई चर्चा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
*बैठक में सीमा सौहार्द को अक्षुण्ण रखने और मैत्री रिश्ते की बेहतरी पर बल मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )। नेपाल में ओली सरकार बदलने के साथ ही भारत के साथ रिश्ते में सुधार की स्थिति बनती दिख रही है। भारत-नेपाल रिश्ते की बेहतरी और विभिन्न समस्याओं के निराकरण की पहल शुरू हुई है। इसी कड़ी में सोमवार को मोतिहारी समाहरणालय स्थित राधाकृष्ण भवन सभागार में इंडो- नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समसामयिक सीमा पार मुद्दों जैसे बॉर्डर एरिया क्राइम कंट्रोल तस्करी नियंत्रण, कोविड-19 मैनेजमेंट,बाढ़ नियंत्रण, सीमा समस्या समेत रेगुलर ज्वाइंट मीटिंग इन बॉर्डर एरिया जैसे पर की गई चर्चा। उक्त बैठक में पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल और पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा एवं नेपाल सरकार की ओर से इंद्रदेव यादव चीफ डिस्ट्रिक ऑफिसर, (रौतहट) , सिद्धि विक्रम साहा...
‘चम्पारण मांगे एयरपोर्ट’ हुआ सोशल मीडिया पर  ट्रेंड,जानिए ..बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने क्या कहा..!

‘चम्पारण मांगे एयरपोर्ट’ हुआ सोशल मीडिया पर ट्रेंड,जानिए ..बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने क्या कहा..!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने चम्पारणवासियों की मुहिम 'चंपारण मांगे एयरपोर्ट ' के छह घण्टे तक ट्रेंड करने और देश मे इसकी चर्चा शुरू होने के क्रम में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में चंपारण के रक्सौल एयरपोर्ट को चालू करने पर फोकस किया है।उन्होंने इस मामले में अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि- 2014 में हमारी सरकार बनने के साथ ही रक्सौल एयरपोर्ट के नवीकरण के लिए प्रधानमंत्री बिहार विशेष पैकेज के अंतर्गत ढाई सौ करोड़ रुपए मैंने रक्सौल हवाई अड्डे के लिए आवंटित करा लिए थे । फिर केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया कि हम उन्हीं एयरपोर्ट को बनाएंगे जहां हवाई कंपनियां जहाज उतारने का वादा करेंगी ।इन कम्पनीयों के बहुत सारे टैक्स भी माफ कर दिए जाएंगे ।अर्थात प्रति व्यक्ति उस हवाई कंपनी को 12 सौ रुपए की बचत होगी। इससे...
वैक्सीन नही मिलने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने  किया रामगढ़वा पीएचसी पर हंगामा

वैक्सीन नही मिलने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने किया रामगढ़वा पीएचसी पर हंगामा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk ) ।शनिवार को कोविड वैक्सीन का पहला डोज व सेकंड डोज लेने आये विभिन्न पंचायत के ग्रामीणों ने टिका स्थल पर जमकर हंगामा किया वही उसके बाद सैकड़ो महिलाओं ने रामगढ़वा पीएचसी में हंगामा किया व डॉक्टरों,व कर्मियों से झड़प की ।इस बाबत ग्रामीण महिलाएं कुंती देवी,बबिता देवी,आशा देवी,सुनैना देवी,किरण देवी,मीरा देवी,अजय पटेल,मोती पटेल आदि ने शनिवार को बताया कि शनिवार को मोबाइल पर मैसेज के आधार पर वे सभी कोविड व कोविशिल्ड का टीका लेने रामगढ़वा उच्च विद्यालय स्थित टीका केंद्र पर पहुंचे थे ,लेकिन जो महिला या पुरुष डॉक्टरों से जान पहचान था उसका टीका दिया गया फिर उसके बाद तीन चार घण्टा रुकने व लाइन में खड़ा रहने के बाद अचानक टीका कर्मियों द्वारा वैक्सीन का अभाव बता कर कल आने को कहा गया जिसके बाद लोग उत्तेजित हो गए और अस्पताल पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिए ।इन लोगो ने बताया कि हमलोगों को क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!