व्यवसायी अजित हत्याकांड में पुलिस ने रामगढ़वा से रक्सौल के दो अपराधियों को आर्म्स के साथ किया गिरफ्तार!
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk )। रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत किराना व्यवसायी शम्भू प्रसाद रौनियार के पुत्र अजीत कुमार( उम्र 27 वर्ष) के हत्या के मामले में रक्सौल के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।बता दे कि बीते 16 जनवरी को रक्सौल से लहना वसूल कर बाइक से लौट रहे अजित को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
इसकी पुष्टि एसपी डॉ कुमार आशिष ने करते हुए बताया कि दोनो अपराधियों से पुछ ताछ व अग्रतर कारवाई जारी है।
बताया गया है कि इस जघन्य अपराध का समयबद्ध उद्भेदन के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान करने हेतु एसपी डॉ• कुमार आशीष के आदेशानुसार एसआईटी गठन किया गया था।
समयबद्ध अनुसंधान करते हुए तथा मानवीय एवं तकनीकी आसूचना का गहन अनुप्रयोग करते हुए इस जघन्य अपराध में संलिप्त दो आरोपियों को शुक्रवार को रामगढ़वा थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया है। दो अपराधक...









