बिहार में सांसद खेल स्पर्धा का शुभारम्भ रक्सौल से,पहुंचे दो दो मंत्री व नेशनल सूटर श्रेयशी सिंह!
रक्सौल।( vor desk )।भारत नेपाल सीमा क्षेत्र आज गौरवान्वित महसूस कर रहा था जब सांसद खेल स्पर्धा 2022 का भव्य उद्घाटन पटाखों, तालियों की गगनभेदी गड़गड़ाहट तालियों के बीच खेल मंत्री आलोक रंजन झा, पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद, मुख्य अतिथि स्वर्ण पदक प्राप्त सुश्री श्रेयसी सिंह , सांसद डॉ० संजय जयसवाल सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा मशाल जलाकर उद्घाटन सम्पन्न हुआ।
उदघाटन करते हुए खेल मंत्री आलोक रंजन झा ने कहा कि बिहार सरकार खेलों को प्राथमिकता देने के लिए कृत संकल्प है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आवश्यक अंग है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों तथा खिलाड़ियों को बधाई दिया और कहा कि डॉक्टर संजय जयसवाल ने बिहार में पहली बार खेल स्पर्धा का आयोजन कर एक ऐतिहासिक कार्य किया है और बिहार के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है।
पर्यटन मंत...









