Thursday, March 19

ब्रेकिंग न्यूज़

गांधी जयंती पर रक्सौल स्थित रेलवे पार्क में सेल्फी प्वाइंट का हुआ लोकार्पण!

गांधी जयंती पर रक्सौल स्थित रेलवे पार्क में सेल्फी प्वाइंट का हुआ लोकार्पण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने रिमोट से किया विधिवत उद्घाटन व लोकार्पण11 सफाई कर्मचारी भी हुए सम्मानितरक्सौल ।( vor desk )। गाँधी जयन्ती के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा-रक्सौल के सौजन्य से रेलवे पार्क में निर्मित सेल्फी प्वाइंट का विधिवत उद्घाटन व लोकार्पण स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा रिमोट के माध्यम से किया गया। बारिश की रिमझिम फुहार के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम् की गूँज से हुआ । तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारतमाता के तैलचित्र पर पुष्पांजलि की गयी ।साथ ही कदम्ब , सागवान , नीम , बोतल पाम तथा रंग बिरंगे फूल पार्क के अंदर एवं स्टेशन के बाह्य प्रवेश द्वार के पास लगाये गये। इस मौके पर स्टेशन परिसर में कार्यरत ग्यारह सफाई कर्मचारियों को फूलमाला व गाँधी टोपी पहनाकर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्...
कुष्ठ रोगियों की बस्ती सुंदरपुर में जीवंत है महात्मा गांधी :एएसपी चन्द्र प्रकाश

कुष्ठ रोगियों की बस्ती सुंदरपुर में जीवंत है महात्मा गांधी :एएसपी चन्द्र प्रकाश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।खादी वस्त्र नही विचार है।और इस विचार को रक्सौल का सुंदर पुर आगे बढ़ा रहा है।यह कहना है कि एएसपी सह रक्सौल डीएसपी चन्द्र प्रकाश का। जब वे गाँधी जयंती के अवसर पर शनिवार को रक्सौल के सुंदरपुर स्थित कुष्ठ बस्ती में पहुंचे तो अभिभूत हो गए।उन्होंने कुष्ठ रोगियों के इलाज और सेवा को देखा।सुंदर पुर के चरखा और करघा से बनते वस्त्र को देखा।वहां कुष्ठ रोगियों के स्वावलंबन यानी अपने पैर पर खड़े होने की कहानी देखी-सुनी।दवा निर्माण इकाई से अवगत हुए।तदोपरांत,उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा-'वाकई यहां महान कार्य हो रहा है।इसे और बड़ा रूप देने की जरूरत है।खादी और सिल्क निर्माण उदाहरणीय है।उन्होंने हौसलाफजाई के साथ आश्वासन दिया कि हमसे जो सम्भव हो सकेगा,करेंगे। दरअसल ,वे गांधी जयंती पर कुष्ठ रोगियों के बीच खादी वस्त्र वितरण के लिये आयोजित समारोह में आमंत्रित थे,जहां पहुंच...
भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा ‘समकालीन दुनिया में गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता” विषयक गोष्ठी आयोजित!

भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा ‘समकालीन दुनिया में गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता” विषयक गोष्ठी आयोजित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा गांधी जयंती पर संगोष्ठी आयोजित,जुटे सीमा क्षेत्र के प्रबुद्धजनरक्सौल।( vor desk )।गांधी केवल एक मुल्क तक सीमित नहीं हैं।बल्कि,भारत के अलावे नेपाल में भी उनका प्रभाव है।इसी तरह दुनियां भर के अनेको देशों में उनका प्रभाव देखने को मिलता है।सँयुक्त राष्ट्र संघ की ने भी गांधी को सम्मान दिया है।वस्तुतः,महात्मा गांधी विचारों में जीवंत है।सत्याग्रह की तरह अब स्वच्छाग्रही के रूप में उनके लाखों समर्थक उनकी सेवा व स्वच्छता के विचार को आगे बढ़ा रहे हैं।ऊक्त बातें नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महा वाणिज्य दूत नितेश कुमार ने कही। मौका था नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती पर आयोजित गोष्ठी का। "समकालीन दुनिया में गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता" विषय पर यह विचार गोष्ठी का ...
आरपीएफ के नव पदस्थापित इंस्पेक्टर ऋतु राज कश्यप ने किया पद भार ग्रहण,निवर्तमान इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर  को दी गई विदाई

आरपीएफ के नव पदस्थापित इंस्पेक्टर ऋतु राज कश्यप ने किया पद भार ग्रहण,निवर्तमान इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर को दी गई विदाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल रेलवे स्थित रेल सुरक्षा बल ( आरपीएफ )के नव पदस्थापित इंस्पेक्टर ऋतु राज कश्यप ने शनिवार को पद भार सम्भाल लिया।वे पटना के राजेन्द्र नगर टर्मिनल में इससे पहले पदस्थापित थे।इस मौके पर उन्होंने कहा कि रेलवे में अपराध और अपराधियों को बर्दाश्त नही किया जाएगा।उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।रेल सम्पति को नुकसान पहुंचाने व रेल भूमि का अतिक्रमण करने वाले बख्शे नही जाएंगे।उन्होंने कहा कि रेल और रेल यात्रियों की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता होगी। इधर,निवर्तमान रेल सुरक्षा बल इंस्पेक्टर राज कुमार का तबादला बरौनी हो गया है।जबकि, सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर का प्रमोशन के साथ स्थानांतरण हुआ है,जो अब धनबाद में इंस्पेक्टर बने हैं। दोनो को स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाव भीनी विदाई दी गई।श्री कुमार ने इस मौके पर कहा कि सर्विस में तो ट्रांसफर -पोस्टिंग ल...
जद (यू)ने मनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती!

जद (यू)ने मनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जनता दल (यू०) के पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार के आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे महात्मा गांधी ने सत्य औऱ अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया।उन्ही के विचारों के सम्मान में 2अक्टूबर को हर साल अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है।रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ सौरव राव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह इस दिन राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है।उन्होंने सभी धर्मों को एक समान मानने,सभी भाषाओं का सम्मान करने,पुरुषो और महिलाओं को बराबर का दर्जा देने और दलितों गैर दलितों के बीच की युगों से चली आ रही खाई को पाटने पर जोर दिया। युवा रक्सौल विधानसभा प्रभारी मुकेश कुमार ...
रक्सौल भाजपा कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती

रक्सौल भाजपा कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-- --स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने में सबका सहयोग जरूरी :-बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा भाजपा कार्यकर्ताओं ने की कूड़े कचरे की सफाई , रक्सौल ।(पूर्वी चंपारण),(vor desk)।2 अक्टूबर यानी राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम के बीच भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मागांधी के तैल्य चित्र पर पुष्प चढ़ा श्रद्धासुमन अर्पित की तथा श्री गांधी के बताये रास्तों पर चलने तथा उनके बिचारो को जीवन में अपनाने पर बल दिया ।इसके उपरांत कार्यकर्ताओ ने अगल बगल के कूड़े कचरे की झाड़ू से सफाई की । भाजपा बिधायक श्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने का लोगो से आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ने की । इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राज ...
गांधी जयंती पर स्वच्छ रक्सौल संस्था ने लिया 26 जनवरी तक रक्सौल को कूड़ा मुक्त बनाने का संकल्प

गांधी जयंती पर स्वच्छ रक्सौल संस्था ने लिया 26 जनवरी तक रक्सौल को कूड़ा मुक्त बनाने का संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ रक्सौल के कार्यकारिणी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रक्सौल रेलवे स्टेशन से कोइरिया टोला अम्बेडकर चौराहा तक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।इस पैदल यात्रा का आरंभ रक्सौल रेलवे स्टेशन से कर के गाँधी विद्यालय और कस्तूरबा बालिका विद्यालय में सभा करते हुए कोइरिया टोला चौराहा पर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा संकल्प लिया गया कि नगर परिषद रक्सौल को 26 जनवरी तक कूड़ा मुक्त करा दिया जाएगा। अम्बेडकर चौराहे पर सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि नगर परिषद रक्सौल को कूड़ा मुक्त बना कर पूर्ण स्वच्छता प्रदान करना ही स्वच्छ रक्सौल संस्था का उद्देश्य है।स्वच्छता अभियान में अरविंद जयसवाल,राजन कुमार, आलोक कुमार श्रीवास्तव, अ...
‘गांधी बाबा’ ने लिया कोविड वैक्सीन,कहा-देशवासी वैक्सीन ले कर कोरोना को भगाएं, देश दुनियां को बचाएं!

‘गांधी बाबा’ ने लिया कोविड वैक्सीन,कहा-देशवासी वैक्सीन ले कर कोरोना को भगाएं, देश दुनियां को बचाएं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।वैश्विक महामारी कोरोना ने गाँधीजी को भी वैक्सीन लेने के लिए मजबूर कर दिया।वे ऐतिहासिक शताब्दि वर्ष के बाद रक्सौल के दलितों की बस्ती में पहुंचे और खुद वैक्सीन लिए तथा उन्हें भी वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया।इस सुनहरे अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।दुनियां जिस गांधी को सत्य व अहिंसा के लिए जानती है,उन्ही गांधी के प्रतिरूप बने जोखन राम उर्फ गांधी बाबा को नमन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।भावुक क्षण रहा होगा जब गांधी जी 1918 के दरम्यान निलहे अंग्रेजों से किसानों को मुक्ति दिलाने रक्सौल पहुंचे थे।आज उनकी जयंती के मौके पर गांधी बाबा के आगमन ने नई पीढ़ी को भी गांधी की प्रासंगिकता का अहसास करा रहा था।मौके पर मौजूद अम्बेडकर ज्ञान मंच के कार्यवाहक अध्यक्ष रविन्द्र राम ने कहा कि दुनिया में हमारे देश की अंतरराष्ट्रीय पहचान गौतम बुद्ध,गांधी व अबेडकर से हो...
रक्सौल स्थित बुनियाद केंद्र में मना अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस,दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी!

रक्सौल स्थित बुनियाद केंद्र में मना अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस,दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल अनुमण्डल कार्यालय परिसर क्षेत्र में अवस्थित बुनियादी केंद्र भवन में 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी विजय कुमार तथा प्रखंड संख्याकि पदाधिकारीमिथिलेश कुमार मेहता व प्रबन्धक वीरेंद्र राम समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस आयोजन में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वृद्धजन का सम्मान करना चाहिए। अंचलाधिकारी विजय कुमार ने वृद्धजनों के लिये सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री वृद्धजन पेन्सन योजना तथा अन्य योजनाओं के बारे में विस्तारपुर्वक बताया ।बुनियादी केंद्र के बारे में भी बताया गया यदि कोई भी वृद्धजन किसी भी कारण से छूट गए हैं तो प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर अथवा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन या बुनियाद केंद्र में संपर्क कर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रखंड संख्याकि पदाधिकारी मिथिलेश...
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एसएसबी जवानों ने किया रक्तदान

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एसएसबी जवानों ने किया रक्तदान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रामगढ़वा पंटोका, रक्सौल के प्रांगण में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ एनेंद्र मणि सिंह, कार्यवाहक कमांडेंट, मनोज कुमार, उप-कमांडेंट, रविन्द्र कुमार, सहायक कमांडेंट, डॉ.श्रीराज एम.जे. 47 वीं वाहिनी द्वारा रक्तदान कर किया गया। जिसमे मुख्यत: रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा मोतिहारी की तरफ से चिकित्सा उप-अधिकारी, डॉक्टर नागेन्द्र कुमार, रंजीत श्रीवास्तव, लैब टेक्नीशियन व उनके साथ रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम के साथ विनय कुमार, मेडिक्स व मेडिकल टीम 47 वीं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। रक्तदान शिविर में 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व अन्य कुल 45 जवानो ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया व साथ ही साथ वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक कमांडेंट एनेन्द्र मण...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!