शिक्षकों के करतूत से शिक्षा विभाग शर्मशार,जुतम-पैजार करने वाले दोनों शिक्षक निलंबित!
आदापुर।( vor desk )।दो शिक्षकों के बीच हुए जुतम -पैजार की घटना को ले कर शिक्षा विभाग भी शर्मशार दिख रहा है।यही कारण है कि प्रखंड के बरियारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी एचएम आलोक कुमार सिन्हा व एनपीएस चैनपुर (सोनार टोला) के प्रभारी एचएम शिव शंकर गिरी को निलंबित करने का निर्देश संबद्ध पंचायत सचिव को दिया गया है। उक्त निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने संबद्ध नियोजन इकाई को दिया है।मामला स्थानीय बीआरसी परिसर में एनपीएस चैनपुर(सोनार टोला) के शिक्षक शिवशंकर गिरी व आलोक कुमार सिन्हा के बीच हुई मारपीट का है।मीडिया में आई खबरों व वायरल वीडियो के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए डीईओ ने स्थानीय बीईओ से जांच प्रतिवेदन का मांग किये।जांच प्रतिवेदन में प्रभारी एचएम आलोक कुमार सिन्हा को प्रथमदृशया दोषी बताया गया।अपने जांच प्रतिवेदन में बीईओ ने शिक्षक आलोक कुमार सिन्हा को घटना का द...









