बिहार-नेपाल सीमा पर नकेल: पूर्वी चंपारण के रक्सौल में 745 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।इसी बीच विशेष अभियान के तहत हरैया थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने आईसीपी बाईपास रोड पर सघन जांच अभियान चलाया।बाइक सवार तस्करों से भारी मात्रा में चरस बरामदजांच के दौरान, नेपाल की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी लेने पर, बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों के पास से कुल 745 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रक्सौल निवासी सुरेंद्र दास (तुमटिया टोला) और विशाल कुमार (बड़ा परेउवा) के रूप में हुई है।सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगी कार्रवाईथानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि दोन...









