Sunday, November 8

ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी पर रक्सौल में भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन,गूंजता रहा एक ही नाम-‘जय श्री राम,जय श्री राम’!

रामनवमी पर रक्सौल में भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन,गूंजता रहा एक ही नाम-‘जय श्री राम,जय श्री राम’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रामनवमी का त्यौहार रक्सौल में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।चैत्र नवरात्र के नवमी को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर लोग सुबह से पूजा की तैयारी में दिखाई दिए।वही दूसरी ओर रक्सौल में राम नवमी पूजा समिति की रक्सौल इकाई के तत्वाधान में श्री रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई,जिसमे पहली बार हजारों लोगों ने शिरकत किया। भक्ति मय माहौल और जय श्री राम के नारों के साथ यह शोभा यात्रा शहर के हजारी मल स्कूल से चलकर नहर रोड, ब्लॉक रोड, मेन रोड समेत शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया ,उपरांत,वापस पहुंच कर स्कूल में ही समापन हुआ। शोभायात्रा में श्री राम जानकी,लक्ष्मण और हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।शोभायात्रा के आगे आगे बाइक सवार हनुमान ध्वज लिए कार्यकर्ता जय श्रीराम के जयघोष करते हुए बढ़ रहे थे।राष्ट्रीय ध्वज लिए भी कुछ कार्यकर्ता इस शोभा यात्रा में शामिल दिखे। ...
सरिसवा नदी में प्रदूषण फैलाने वाले पांच फैक्ट्रियों को 15 लाख जुर्माना,एक सप्ताह में जुर्माना नही देने पर होगी कानूनी कारवाई

सरिसवा नदी में प्रदूषण फैलाने वाले पांच फैक्ट्रियों को 15 लाख जुर्माना,एक सप्ताह में जुर्माना नही देने पर होगी कानूनी कारवाई

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।वीरगंज महानगर पालिका प्रशासन ने सरिसवा नदी को कूड़े कचरे और रसायन गिरा कर प्रदूषित करने के आरोप में पांच फैक्ट्रियों पर  करवाई करते हुए 15 लाख रुपए जुर्माना किया है।मेयर राजेश मान सिंह ने चुनावी घोषणा पत्र में यह वायदा किया था कि नदी को प्रदूषण मुक्त करेंगे।पद भार संभालने के बाद उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि  प्रदूषण फैलाने के दोषी पाए जाने पर फैक्ट्री संचालको पर करवाईं होगी। इधर,सरिसवा नदी प्रदूषण समिति के अध्यक्ष और उप मेयर इम्तियाज अली के नेतृत्व में एक टीम वीरगंज औधोगिक कारिडोर का अनुगमन कर रही थी और दर्जन भर फैक्ट्री संचालकों को नोटिस भी किया था।चैती छठ के अवसर पर भी रवैए में सुधार नहीं होने पर जुर्माना की कारवाई की है। महानगर पालिका ने वीरगंज के महानगरपालिका-वार्ड 21में अवस्थित अवस्थित ग्लोबल लेदर उद्योग प्राइवेट लि. अर्निका प्र...
डेढ़  किलो चरस के साथ एसएसबी ने रक्सौल बॉर्डर से नेपाली युवक को पकड़ा

डेढ़ किलो चरस के साथ एसएसबी ने रक्सौल बॉर्डर से नेपाली युवक को पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत- नेपाल सीमा पर तैनात एस एस बी 47वी बटालियन ने 1किलो 500ग्राम चरस बरामद किया है।साथ ही नेपाल के परसा जिला के जीतपुर मिलन चौक निवासी मोसाहेब देवान नामक बीस वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि युवक को बॉर्डर पर जांच के क्रम में पकड़ा गया।वह नेपाल से तस्करी कर चरस की खेप को रक्सौल ला रहा था।उसे रक्सौल के महदेवा बोओपी की टीम ने पिलर संख्या 390/08से लगे अहिरवा टोला से पकड़ा।उन्होंने बताया कि मामले में अग्रतर करवाई करते हुए युवक को रक्सौल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।जहां जांच पड़ताल और करवाई जारी है। बताया गया है कि पकड़ा गया युवक कैरियर है,जिससे पूछ ताछ में मिले इनपुट पर आवश्यक कारवाई की जा रही है। ...
वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में ओपन हाउस फॉर कन्सुलर कार्यक्रम आयोजित,  अप्रवासी भारतीयों के समस्या का हुआ समाधान!

वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में ओपन हाउस फॉर कन्सुलर कार्यक्रम आयोजित, अप्रवासी भारतीयों के समस्या का हुआ समाधान!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।आजादी के अमृत महोत्सव पर नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा शनिवार को वाणिज्य दूतावास परिसर में पंद्रहवा ओपन हाउस फॉर कन्सुलर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नेपाल में रहने वाले पीडित भारतीय नागरिकों की समस्या  का समाधान करना था,जिसमे पीड़ितो ने कन्सुलर  के समक्ष अपनी समस्या को रखा ,,जिसका  समाधान हुआ।वीणा सती पेपर और स्टेशनरी, परवानीपुर जिला  बारा हुलास स्टिल इन्डस्ट्रिज लिमिटेड सिमरा,बजरंग इलेक्ट्रिक एण्ड फेब्रिकेट परवानीपुर,जोन डिरे जीतपुर सिमरा और स्क्रिन मारुती पेपर एण्ड केमिकल प्रा.लि बेलवा में कार्यरत भारतीय नागरिकों ने वाणिज्य दूतावास में रजिस्ट्रेशन व रजिस्ट्रेशन नवीकरण सम्बन्धी शिकायत का समाधान किया। दुसरा ओपन कन्सुलर हाउस अगले महिना के अन्तिम शनिबार 29 अप्रैल 2023 को करने का निर्णय लिया गया। वाणिज्य दूतावास पर्सा, ब...
रामगढ़वा में सांसद खेल प्रतिस्पर्धा 2023 का  हुआ आयोजन, सांसद ने कहा-‘ खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास !’

रामगढ़वा में सांसद खेल प्रतिस्पर्धा 2023 का हुआ आयोजन, सांसद ने कहा-‘ खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास !’

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढवा।(vor desk)।रामगढ़वा के गणेश महावीर उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को सांसद खेल स्पर्धा का भब्य आयोजन किया गया।इसका उद्घाटन सांसद डॉ संजय जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं नें दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है,जिसका मकसद क्षेत्रीय प्रतिभाओं को सामने लाना और देश स्तर पर पहचान दिलाना । इस प्रतिस्पर्धा में रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं नें भाग लिया।प्रतिभागी खिलाडियों को इस स्पर्धा का टी शर्ट उपलब्ध कराया गया था। इसमें दौड़, कूद, कबड्डी और रस्सा कसी के आयोजन हुए। शामिल प्रतिभागी खिलाडियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को मेडल व प्रमाणपत्र दिया गया।इनको...
मानव बस्ती में घुस कर पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को जख्मी करने वाले चित्ता को नेपाल वन विभाग की टीम ने पकड़ा

मानव बस्ती में घुस कर पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को जख्मी करने वाले चित्ता को नेपाल वन विभाग की टीम ने पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
वीरगंज।( Vor desk)।जंगली जानवर भोजन की तलाश में मानव बस्ती का रुख कर रहे हैं।यह वाक्या नेपाल के सीमावर्ती परसा जिला के पोखरिया में बुधवार को सामने आया।हालाकि, जंगल से मानव बस्ती में आ कर हमला करने वाले चिता को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है और उसे परसा राष्ट्रीय निकुंज में वापस छोड़ दिया गया है। बता दे कि बुधवार को अहले सुबह चिता के आक्रमण में एक पुलिस कर्मी समेत तीन लोग जख्मी हो गए थे।जिसमे एक की हालत गंभीर बनी हुई है। लगातार अभियान के बाद चिता को देर शाम पकड़ा गया।इस बीच इलाके में हड़कंप और दहशत रहा।मिली जानकारी के मुताबिक,बुधवार की अहले सुबह जंगल से गेहूं के खेत होते सतवरिया स्थित ग्रामीण क्षेत्र में आए चिता ने स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। परसा जिला के आधाभार निकुंज कार्यालय के सूचना अधिकारी सूर्य खड़का ने बताया कि नियंत्रण में लिए गए चिता का उम्र पांच वर्ष है,,जो भोजन की ...
आजादी के अमृत महोत्सव पर रक्सौल में मिनी मैराथन दौड़ आयोजित,दिव्यांग और थर्ड जेंडर ने भी लगाई दौड़!

आजादी के अमृत महोत्सव पर रक्सौल में मिनी मैराथन दौड़ आयोजित,दिव्यांग और थर्ड जेंडर ने भी लगाई दौड़!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। आजादी के अमृत महोत्सव और बिहार दिवस के अवसर पर अनुमंडल प्रशासन रक्सौल, डंकन अस्पताल के साथ-साथ अन्य सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से गुरुवार को मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी आरती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत बाइपास रोड के आइके मॉडल स्कूल से की गयी।यहां से दो अलग-अलग वर्ग 5 किलोमीटर , 2 किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ को एसडीओ आरती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में धावक इसमें शामिल हुए,जो 18वर्ष से 70वर्ष की उम्र के थे।इसके साथ ही, व्हील चेयर के सहारे चलने वाले आठ दिव्यांगों के बीच भी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी।खास बात यह रही कि इसमें आठ थर्ड जेंडर भी शामिल हुए। आयोजन को संबोधित करते हुए एसडीओ आरती ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सभी के अंदर नयी तरह की ऊर्जा का संचार होता है।दौड़ स्वास्थ्य और जी...
रक्सौल आर्य समाज का  त्रि दिवसीय 98 वाँ वार्षिकोत्सव धूम धाम से संपन्न,2025में  भव्य रूप से शताब्दी समारोह मनाने की घोषणा!

रक्सौल आर्य समाज का त्रि दिवसीय 98 वाँ वार्षिकोत्सव धूम धाम से संपन्न,2025में भव्य रूप से शताब्दी समारोह मनाने की घोषणा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।आर्य समाज रक्सौल का तीन दिवसीय 98वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से सम्पन्न हो गया। इस कार्यक्रम में ऋग्वेदीय यज्ञ के साथ-साथ वेद सम्मेलन, आर्य महिला सम्मेलन, अध्यात्मिक सम्मेलन एवं राष्ट्र रक्षा सम्मेलन आदि विषयों पर आर्य जगत के विद्वानों एवं भजनोपदेशकों ने अपने उत्तम विचार समाज के समक्ष रखे।समापन समारोह में आर्यसमाज के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्त,प्रधान ओम प्रकाश गुप्ता,मंत्री प्रो रामाशंकर प्रसाद,उप मंत्री ईश्वर चंद्र आर्य समेत पदाधिकारियो अलग अलग प्रांतों से आए उपदेशकों एवं आर्य समाज के प्रचारकों समेत समारोह को सफल बनाने में योगदान देने वालों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया।इस मौके पर वर्ष 2025में रक्सौल आर्य समाज का शताब्दी समारोह मनाने की घोषणा की गई। यूपी के मुजफ्फरनगर से आए शास्त्रार्थ महारथी योगेंद्र भारद्वाज ने बताया कि जो लोग विद्वान, धर्मात्मा...
नेपाल के पीएम प्रचंड ने सदन में साबित किया बहुमत,अब आराम से चलेगी सरकार,मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

नेपाल के पीएम प्रचंड ने सदन में साबित किया बहुमत,अब आराम से चलेगी सरकार,मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
*नेपाल के पीएम प्रचंड ने बहुमत साबित करने के बाद कहा -'अब आराम से चलेगी सरकार!' *प्रचंड कैबिनेट के विस्तार की तैयारी,कांग्रेस 8 और माओवादी 5 मंत्रालय रखेगी,बाकी अन्य दलों को *नेपाल के उप राष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव ने लिया शपथ काठमांडू।(vor desk)।नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की सरकार को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। प्रचंड की पीएम की कुर्सी भी सही सलामत है। उन्होंने सोमवार को संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया। सदन में उपस्थित कुल 262 सदस्यों में से नेपाल के पीएम के समर्थन में 172 वोट पड़े। 89 ने उनके विरोध में वोट किया और एक ने मतदान में भाग नहीं लिया। नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एमाले) और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के सरकार से अपना समर्थन वापस लेने के बाद दहल को बहुमत साबित करना पड़ा। दहल के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार को नेपाली कांग्रेस, माओवादी के...
23 मार्च को रक्सौल में आयोजित होगी मिनी मैराथन, तैयारी को ले कर एसडीओ ने की समीक्षा बैठक!

23 मार्च को रक्सौल में आयोजित होगी मिनी मैराथन, तैयारी को ले कर एसडीओ ने की समीक्षा बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। ' रन एज वन 'के नारे के साथ बिहार दिवस के अवसर पर रक्सौल अनुमंडल प्रशासन  और डंकन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23 मार्च को सुबह के साढ़े छह बजे से इंकलुसिव मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है।इस मैराथन को सफल बनाने के लिए एसडीओ आरती के नेतृत्व में सोमवार को एक बैठक हुई,जिसमे तैयारी की समीक्षा हुई।विधि व्यवस्था के साथ सुरक्षित ढंग से इसे सफल बनाने की रणनीति बनी। बताया गया कि शहर के आईसीपी बाईपास रोड में संचालित आई के मॉडल स्कूल के पास से यह मैराथन आयोजित होगी।जो पांच किलो मीटर और दो किलो मीटर होगी।इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू है,ताकि,ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागी शरीक हो।इसमें दो सौ प्रतिभागी को शामिल करने का लक्ष्य है। एक टीम दो किलोमीटर तक दौड़ेगी और दूसरा टीम पांच किलोमीटर तक दौड़ेगी। आई के मॉडल विद्यालय से गम्हरिया के नवका टोला तक  दौड़ प्रस्तावित है...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!