Sunday, November 8

ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व रक्तदान  दिवस के अवसर पर एसएसबी 47वीं ब्यालिटन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर एसएसबी 47वीं ब्यालिटन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर एसएसबी 47वीं बटालियन के कमांडेंट विकास कुमार निर्देशन में बाहरी सीमा चौकी धूपवाटोला(रक्सौल) मे मेडिकल टीम एवं रेड क्रॉस सोसाइटी मोतिहारी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया l जिसके अन्तर्गत बटालियन के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों के द्वारा बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया गया।इस अवसर पर सेकेंड इन कमांडेंट अनेंद्र मणि सिंह, डॉ. एम. जे. सिराज, डॉ. प्रतीक रंजन, डॉ महेंद्र प्रसाद, निरीक्षक विकास कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे। ...
नेपाल में चातुर्मास को लेकर तेरापंथ मुनि आनंद कुमार एवं मुनि विकास कुमार रक्सौल पहुंचे,हुआ भव्य स्वागत

नेपाल में चातुर्मास को लेकर तेरापंथ मुनि आनंद कुमार एवं मुनि विकास कुमार रक्सौल पहुंचे,हुआ भव्य स्वागत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।तेरापंथ जैन धर्म संघ के आचार्य श्री महाश्रमण के सुशिष्य मुनि आनंद कुमार एवं मुनि विकास कुमार का बुधवार को सीमाई शहर रक्सौल में आगमन हुआ। अपनी आगामी चतुर्मास जो कि वीरगंज (.नेपाल) में संपन्न होने जा रहा है , उसी को ले कर वे यहां पहुंचे हैं। दोनों मुनियों का रक्सौल के भारतीय राजदूतावास परिसदन में प्रवास हुआ, जहाँ जैन श्वेतांबर तेरापंथ संघ वीरगंज नेपाल के अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन एवं नेपाल बिहार झारखंड श्वेतांबर तेरापंथ संघ के उपाध्यक्ष अशोक कुमार वैद्य समेत तेरापंथ श्वेतांबर समाज की महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया तथा उनके दर्शन एवं प्रवचन का श्रवण किया । श्री वैद्य ने बताया कि कि दोनों ही मुनि 1800 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर आज रक्सौल पहुंचे हैं। तथा आज इनका यहां विश्राम है। तथा गुरुवार के प्रात: 6 बजे वीरगंज नेपाल प्रस्थान कर जाय...
रक्सौल के शिक्षक पुत्र शिवम ने नीट परीक्षा में बाजी मारी,डॉक्टर बन कर करना चाहते हैं मानव सेवा!

रक्सौल के शिक्षक पुत्र शिवम ने नीट परीक्षा में बाजी मारी,डॉक्टर बन कर करना चाहते हैं मानव सेवा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । कहते हैं कि दिल में हो सच्ची लगन, कड़े परिश्रम के साथ दृढ़ निश्चय और लक्ष्य हासिल करने के लिए मन में हो पूरा विश्वास तो सफलता अवश्य कदम चूमती है।इस उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है रक्सौल के लाल शिवम ने।शिवम ने नीट के ताजा रिजल्ट में सफलता हासिल कर परिवार समेत क्षेत्र का नाम रौशन किया है। एक निजी विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार के पुत्र शिवम कुमार ने अपनी शुरुआती पढ़ाई रक्सौल के प्रतिष्ठित विद्यालय शांति निकेतन आदर्श विद्यालय(एस ए वी) में पूरी की तथा दसवीं के बाद शिवम ने जवाहर नवोदय विद्यालय पिपराकोठी मोतिहारी से पढ़ाई करते हुए अपने सपने को पूरा करने के लिए दिन रात एक कर दिया। लगातार नीट की तैयारी में लगे रहे। 13 जून 2023 को प्रकाशित नीट के रिजल्ट में शिवम ने पूरे भारत में 1331 तथा कैटिगरी रैंक 107 से सफलता प्राप्त की है। शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय पि...
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अनुमंडल अस्पताल रक्सौल में दीदी की रसोई का किया वर्चुअल उद्घाटन,मरीजों को नि:शुल्क मिलेगा भोजन

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अनुमंडल अस्पताल रक्सौल में दीदी की रसोई का किया वर्चुअल उद्घाटन,मरीजों को नि:शुल्क मिलेगा भोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*जीविका के सीईओ राहुल कुमार और जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने फीता काट कर दीदी की रसोई का किया शुभारंभ *रक्सौल में दीदी की रसोई के सौवें केंद्र के संचालन में आने पर विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने किया आईएएस राहुल की सराहना *मंगल राज जीविका महिला संकुल संघ से जुड़े जीविका दीदीयों के समूह द्वारा संचालित है दीदी की रसोई रक्सौल ।(vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री -सह - स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया । स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यालय से हुए उद्घाटन कार्यक्रम में अपने संबोधन में विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने शुभकामनाएं दी। रक्सौल में अपने नाना स्व. कन्हैया प्रसाद (शिक्षक )के यहां पले बढ़े और और आईएसएस की कुर्सी तक पहुंच राज्य मे...
नकरदेई चौक पर सड़क दुर्घटना में नेपाल के कलैया का बाइक सवार युवक घायल,गंभीर स्थिति में इलाज जारी

नकरदेई चौक पर सड़क दुर्घटना में नेपाल के कलैया का बाइक सवार युवक घायल,गंभीर स्थिति में इलाज जारी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। घोड़ासहन नहर केनाल सड़क के रक्सौल आदापुर खंड के नकरदेई चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक,युवक नेपाल का नागरिक है,जो बारा जिला के कलैया वार्ड 1निवासी देवेंद्र गिरी का पुत्र मनोहर गिरी बताया जा रहा है । सूत्रों ने बताया कि अज्ञात बस द्वारा ठोकर मार दिए जाने से उक्त बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जिसके बाद उसे अचेत देखा गया और पुलिस को खबर की गई।स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने उक्त युवक को शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एस आर पी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां इलाज जारी है।हॉस्पिटल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डॉक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि आईसीयू में इलाज जारी है, जहां मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नकरदेई थाना के ए एस आई विजय कुमार ने बताया कि घटना करीब आठ बजे रात्रि घटित हुई।य...
‘हम सब ने ये ठाना है, बाल श्रम मिटाना है’ के नारे के साथ एसडीओ और डीएसपी ने  जागरूकता रथ को हरी झडी दिखा कर किया क्षेत्र में रवाना

‘हम सब ने ये ठाना है, बाल श्रम मिटाना है’ के नारे के साथ एसडीओ और डीएसपी ने जागरूकता रथ को हरी झडी दिखा कर किया क्षेत्र में रवाना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।'हम सब ने ये ठाना हैं बाल श्रम मिटाना है' के नारे के साथ अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी रविकांत सिन्हा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु विशेष जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखा कर क्षेत्र में रवाना किया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कांत सिन्हा द्वारा बताया गया कि बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरुकता रथ को रवाना किया गया है ।इस से हमारे समाज के लोगो को यह जानकारी देनी है कि 6 वर्ष से 14 वर्ष के नाबालिक बच्चो को मजदूरी करना कानून जुर्म है। बच्चे हमारे देश के भविष्य है ।उनकी रक्षा करना हमारा कर्तब्य है । वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि बाल श्रम उन्मूलन हेतु विशेष जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।जिससे लोगो में जागरुकता पैदा हो और लोग नाबालिक बच्चे से बाल श्रम ...
क्या रक्सौल- बीरगंज आईसीपी से आम नागरिकों की आवाजाही  होगी शुरू?जनप्रतिनिधियों के दौरे के बाद चर्चा तेज!

क्या रक्सौल- बीरगंज आईसीपी से आम नागरिकों की आवाजाही होगी शुरू?जनप्रतिनिधियों के दौरे के बाद चर्चा तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)। रक्सौल के पंटोका स्थित इन्टी ग्रेटेड चेक पोस्ट को पूर्ण रूप से संचालित करने की योजना अब तक अधर में है।कार्गो मुवमेंट को पूर्ण रूप से रक्सौल बीरगंज आईसीपी से कराने की कवायद चल रही है,जिसमे कई अवरोध आ रहे हैं।जबकि,आईसीपी के रास्ते पैसेंजर मुवमेंट शुरू करने की आश लगाए लोग अब तक निराश ही दिख रहे हैं ।अभी हाल ही में नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहाल दिल्ली दौरे से लौटे हैं।जिसके ठीक बाद क्षेत्रीय भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल और यूपी के राज्य सभा सांसद सहउत्तरप्रदेश की उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने रविवार को संयुक्त रूप से रक्सौल आईसीपी का दौरा किया।उनके साथ स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा और पूर्व एम एल सी बबलू गुप्ता आदि मौजूद थे। आईसीपी निरीक्षण के बाद आईसीपी प्रबंधक प्रवीण कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक भी हुई।हालाकि,बैठक के पहलुओं पर मीडिया कोई जानकारी...
भाजपा के महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन का हुआ आयोजन

भाजपा के महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन का हुआ आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।शहर के आर्य समाज रोड स्थित आर्य कन्य विवाह भवन के सभागार में भाजपा महिला तथा युवा मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति राज गुप्ता ने किया जबकि संचालन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ई. प्रवीर रंजन कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत के बाद यहां राज्यसभा सांसद कांता कर्दम के द्वारा केन्द्र सरकार के द्वारा बीते 9 साल के अंदर महिलाओं के उत्थान तथा युवाओं के स्कील डेवलपमेंट को लेकर चलाये गये कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेवारी है कि केन्द्र सरकार की हर योजनाओं को लोगों के घर-घर तक पहुंचाये। सम्मेलन को सांसद डॉ जायसवाल, विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति राज गुप्ता आदि के द्वारा संबोधित किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष अशो...
सामाजिक न्याय एंव सद्भावना दिवस के रूप मे  सुप्रीमो लालू यादव का 76वा जन्मदिन मना

सामाजिक न्याय एंव सद्भावना दिवस के रूप मे सुप्रीमो लालू यादव का 76वा जन्मदिन मना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव के आवास पर युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आजम के अध्यक्षता में पूर्व सीएम एवं राजद सुप्रीमो का 76 वां जन्मदिन मनाया गया। उनके जन्मदिन को सामाजिक न्याय एंव सद्भावना दिवस के रूप मे केक काटकर व गरीबों को भोजन कराकर बहुत धूम धाम से मनाया।मौके पर पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव ने कहा कि जब भी कोई समाज के हाशिए पर खड़े लोगों के हक के लिए आवाज़ उठाते हैं तो उन्हें परेशान किया जाता है। लालू जी वंचितो को स्वर दिए, सम्मान दिलाए, हक दिलाए। मौके पर प्रदीप प्रेम, नगर अध्यक्ष युवा राजद, दिनेश राम प्रखण्ड अध्यक्ष अनु.जाति, मूसा आलम, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, मुकेश कुमार गुप्ता, प्रखण्ड अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ, पप्पु साह, नगर अध्यक्ष व्ययसायिक प्रकोष्ठ, सुजीत कुमार, कुमार दुर्गेश साह, अरविंद दास, मुन्ना यादव, मेराज ...
एसएसबी जवानों ने 26 हजार रूपये भारतीय जाली नोट के साथ युवक को दबोचा, पाकिस्तान तक फैला है जाली नोट कारोबार का नेटवर्क

एसएसबी जवानों ने 26 हजार रूपये भारतीय जाली नोट के साथ युवक को दबोचा, पाकिस्तान तक फैला है जाली नोट कारोबार का नेटवर्क

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)। भारतनेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने 26 हजार रूपये भारतीय जाली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक को बरामद जाली नोट के साथ आदापुर थाना को सौंप दिया गया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक,एसएसबी 71वीं वाहनी (बेलदरवा ) को गुप्त सूचना मिली की शनिवार को एक युवक भारी मात्रा में जाली नोट के साथ श्यामपुर बाजार जा रहा है।जवानों ने इलाके की नाकेबंदी कर दी और एक युवक को आदापुर ब्लॉक के समीप रोक कर तलाशी ली।तलाशी के दौरान संदिग्ध युवक के पास से कुल 52 पीस पांच सौ के भारतीय जाली नोट बरामद हुए।बरामद जाली नोट कुल छब्बीस हजार रूपये बरामद किया गया।पकड़े गए युवक की पहचान सिरिसिया कला गांव निवासी हसमुद्दीन राय (29 वर्ष) के रूप में की गई है।पकड़े गए युवक को जवानों ने स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।इस मामले की पुष्टि थानाध्यक्ष डॉ.राजीव नयन प्रसाद ने की है।उन्होंने बत...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!