फ्लाइंग ईगल नीतू चोपड़ा नेपाल के दौरे पर हुई रवाना, महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दी गई विदाई!
रक्सौल।(vor desk)।फ्लाइंग ईगल नीतू चोपड़ा नेपाल के दौरे पर रवाना हुई।वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास के कार्यवाहक महावाणिज्य दूत तरुण कुमार एवं नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार बैद ने संयुक्त रूप से महावाणिज्य दूतावास वीरगंज के प्रांगण से प्रातः काल हरी झंडी दिखाकर उन्हे रवाना किया। मूल रूप से भारत के राजस्थान की रहने वाली नीतू पांच देशों के भ्रमण पर निकली हैं,जिसके तहत राजधानी काठमांडू होते नेपाल के अन्य हिस्से से गुजरते हुए भूटान को जाएंगी।
सुश्री नीतू चोपड़ा वीरगंज से अपनी नेपाल की यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि परवाज को डर को डराओ, डेरिंग बन जाओ अभियान महिला सशक्तिकरण का हिस्सा है,वो चाहती हैं कि महिला अपने अंदर से डर को निकालें और खुल कर जीएं।
विदाई समारोह के इस कार्यक्रम में भारतीय महावाणिज्य दूतावास वीरगंज के कार्यवाहक दूत तरुण कुमार ,...









