यूपी में गिरफ्तार आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ मो. सैफुल्लाह का एक ही मिशन है ‘गजवा-ए-हिन्द’,जानिए रक्सौल से क्या है कनेक्शन!
हबीबुल इस्लाम उर्फ म.सैफुल्लाह
रक्सौल।( vor desk )।उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से गिरफ्तार जैश -ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ मोहम्मद सैफुल्लाह के तार बिहार से जुड़े पाए गए हैं।यूपी के फतेहपुर में रहने वाला महम्मद सैफुल्लाह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।उसे यूपी के एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड ( एटीएस) ने 12 अगस्त 2022 को पकड़ा है और आतंकी कनेक्शन की निरन्तर जांच चल रही है।अब तक जो सूचना सामने आई है उसके मुताबिक,19 वर्षीय सौफुल्लाह की जड़े जैश ए मोहम्मद में काफी गहरी है।यही नही वह पाकिस्तान व अफगानिस्तान में बैठे संगठन के 'हैण्डलरों ' से सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे सम्पर्क में है और संगठन के लिए आईटी सेल का काम भी देखता है।बीजेपी के निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर 'फिदायीन हमले' की साजिश में जुटे जैश ए मोहम्मद के एक शीर्ष आतंकी मोहम्मद नदीम की सहारनपुर से हुई गिर...









