सघन मिशन इंद्र धनुष टीका करण5.0 का पहला चरण अब 11सितम्बर से,आयोजित हुई बीएलटीएफ की बैठक
रक्सौल(vor desk)।आशा कार्यकर्ताओ के हड़ताल की वजह से उत्पन्न तकनीकी समस्या को देखते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित होने वाले सघन मिशन इंद्र धनुष 5.0 टीका करण कार्यक्रम की तिथि बढ़ा दी गई है।यह टीका करण कार्यक्रम 7अगस्त से तीन चरणों में शुरू होनी थी।लेकिन,अब एक माह बाद यह टीका करण 11सितम्बर 2023से शुरू होगा।यह जानकारी रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने मंगलवार को आयोजित बीएलटीएफ की बैठक में दी।यह बैठक क्षेत्र में टीका से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओ को शत प्रतिशत टीकाकरण कराने को ले कर आयोजित था।उन्होंने बैठक में सभी लोगों से बढ़ चढ़ कर टीकाकरण कराने की अपील करते हुए बताया कि अनुमंडल अस्पताल द्वारा 7अगस्त से 12अगस्त तक के प्रथम चरण के लिए जरूरी सभी तैयारी को पूर्ण कर लिया गया था।लेकिन,विभाग द्वारा मिशन इंद्र धनुष टीकाकरण की तिथि को बढ़ाते हुए ...









