सेना के जवान राधा मोहन गिरी से बदसलूकी करने के मामले में दारोगा और सिपाही निलंबित !
पटना/रक्सौल।( Vor desk)।रक्सौल में सड़क दुर्घटना के बाद सेना के जवान से बदसलूकी करने के मामले में दारोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। एडीजी जेएस गंगवार ने बताया कि रक्सौल के एएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
बता दें कि कुछ दिन पहले शहर की मुख्य सड़क पर सेना के एक जवान के साथ रक्सौल पुलिस की बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि पुलिस के अधिकारी एक व्यक्ति को घसीटते हुए ले जा रहे है और अपशब्दों का अपमान भी कर रहे हैं। वह व्यक्ति अपने आप को सेना का जवान बता रहा है। इसके बाद भी रक्सौल थाने के अधिकारी व जवान उसके साथ बदसलूकी कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान सेमरा बेलघाटी के रहने वाले सेना के जवान राधा मोहन गिरि के तौर पर हुई। राधा मोहन अपनी पत्नी काजल देवी को परीक्षा दिलाने कार से रक्सौल आ रहे थे। इस दौरान शहर के लक्ष्मीप...








