अंबेडकर ज्ञान मंच की टीम ने रामगढ़वा मौजे में बेघर हुए दलितों के पोछे आंसू,सरकार से पांच पांच डिसमिल भूमि देने की मांग
रक्सौल।(vor desk)।अनुमंडल के रामगढ़वा प्रखंड के रामगढ़वा मौजे गांव के गरीबों की झोपड़ियों पर चले सरकारी बुलडोजर ने पांच दलितों को बेघर कर दिया है।प्रचंड गर्मी और मानसून के बारिश के भय तले पीड़ित खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने को अभिशप्त है।यह कार्रवाई एक स्थानीय व्यक्ति के आवेदन के आधार पर न्यायिक निर्देश के आलोक में स्थानीय अंचल प्रशासन द्वारा किया गया है।इस घटना में बेघर हुए पीड़ितों की वस्तुस्थिति से शनिवार की शाम अम्बेडकर ज्ञान मंच की सात सदस्यीय टीम रूबरू हुई।इस टीम का नेतृत्व करते हुए मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने पीड़ित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा प्रशासनिक कार्रवाई को गरीबों के मौलिक अधिकार के खिलाफ साजिश करार दिया।टीम के सदस्यों ने पीड़ित से मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए।टीम को प्रथमदृष्टया यह मामला गांव के कुछ दबंगों द्वारा स्थानीय दलितों को बेघर कर...









