आदापुर में ट्रक पर लदे 450बोरी उसना चावल को प्रशासन ने लिया नियंत्रण में,सवाल उठा एसएफसी गोदाम के पास अवस्थित अरवा चावल वाले राइस मिल में ऊसना चावल कहां से आया?
आदापुर।(vor desk)।आदापुर के एक राइस मिल में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से एक ट्रक पर लदे 450 बोरी उसना चावल नियंत्रण में लिया गया है।यह राइस मिल प्रखंड मुख्यालय के पास ही अवस्थित है।
मिली जानकारी के मुताबिक,शनिवार को उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी रविकांत सिन्हा के नेतृत्व में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद पाते हुए एसडीओ श्री सिन्हा के निर्देश पर स्थानीय बीसीओ के द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। बताया जाता है कि ऐसी सूचना मिली थी कि ब्लॉक मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम के सटे जगदम्बा राइस मिल अवस्थित है। जहां अरवा चावल की कुटाई होती है। परंतु यहां उसना चावल ट्रक पर लादकर कहीं अन्यत्र भेजने की तैयारी की जा रही है। इस पर एसडीओ श्री सिन्हा के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वयं राइस मिल पहुंचकर चावल लदे ट्रक को जब्त करते हुए स...









