एशिया कप में वीरगंज के क्रिकेटर आसिफ शेख ने लगाया 10वां अर्द्धशतक,नेपाली क्रिकेट टीम ने टीम इंडिया के उड़ाए होश!
काठमांडू/रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और यादगार रहा ।नेपाल के ओपनर बैट मैन आसिफ शेख ने सोमवार को भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 के मैच में अर्धशतक जमाकर इतिहास रच दिया।वीरगंज निवासी आसिफ शेख ने अपने खाते में एक गजब की उपलब्धि दर्ज करा ली है।इस उपलब्धि पर नेपालवासी फूले नही शमा रहे।वीरगंज समेत नेपाल में इस उपलब्धि पर हर्ष है और पटाखे फूट रहे हैं ।नेपाल की टीम ने 48.2ओवर खेलते हुए सभी विकेट गंवा कर 231रन की चुनौती पेश की।नेपाल किक्रेट टीम की यह बड़ी उपलब्धि है,जिसने भारत के साथ पूरी दुनियां का ध्यान अपनी ओर खींचा है।इस टीम ने टीम इंडिया के समक्ष चुनौती खड़ी कर दी है।
आसिफ शेख ने भारत के खिलाफ 97 गेंदों का सामना किया जिसमें आठ चौके की मदद से 58 रन बनाए।उन्होंने अपने वनडे करियर का 10वां अर्धशतक जमाया।
बता दें कि श्री लंका के पल्लेकले में खेले गए मुकाबले म...









