रक्सौल में कलवार कल्याण समिति द्वारा धूम धाम से श्री बलभद्र देव पुजनोत्सव संपन्न,निकली भव्य शोभा यात्रा!
रक्सौल।(vor desk)। प्रत्येक साल की भांति इस साल भी कलवार कल्याण समिति, रक्सौल के तत्वधान में कलवार समुदाय के कुल देवता श्री बलभद्र देव की पूजनोत्सव का आयोजन मछली बाजार स्थित ज्ञानेंद्र किशोर उर्फ बप्पी शाह के भू-स्थल पर किया गया। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित अरुण पांडे उर्फ पप्पू पंडित मुख्य यजमान अनिल गुप्ता एवं उनकी भार्या के द्वारा पूजा कार्य संपन्न कराया। इस बीच पूजा स्थल से श्री बलभद्र देव की शोभा यात्रा निकल कर मछली बाजार के रास्ते, मुख्य पथ, बैंक रोड होते हुए रामजी चौक स्थित दुर्गा माता मंदिर पहुंच कर वहां से श्री बलभद्र भगवान को निमंत्रण देकर पुनः पूजा स्थल पर आएं, जहां आरती के बाद पूजा कार्य संपन्न हुआ। इस बीच शरबत का वितरण किया जाता रहा, उसके बाद प्रसाद एवं महाप्रसाद का वितरण हुआ।
इसके बाद प्रमुख अतिथियों को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, जबकि समाज के ह...









