कोविड और आकस्मिक दुर्घटना से निपटने के लिए रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में मॉक ड्रिल !
रक्सौल।( Vor desk )।रक्सौल स्थित अनुमण्डल अस्पताल में कोरोना के आगामी लहर अथवा किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने में अस्पताल की तैयारी और इलाज को ले कर शनिवार को मॉक ड्रिल किया गया।यह कार्य विभागीय निर्देश पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी प्रभारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में मॉक ड्रिल हुआ।इस दौरान अस्पताल के मुख्य गेट से एंबुलेंस सायरन बजाते अस्पताल में जैसे ही प्रवेश किया,गार्ड शंभू राय ने एंट्री कराते हुए एंबुलेंस को इमरजेन्सी वार्ड के सामने पहुंचाया। जहां,से मरीज को झट पट स्ट्रेचर पर लिटा दिया व फिर पीपीई किट पहने जीएनएम अभय ने एम्बुलेंस के इएमटी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से मरीज के ऑक्सीजन सिचुरेशन लेबल,बीपी, आदि चेक किया।वहीं, मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया मेडिकल टीम ने जरूरी हेल्थ चेक अप के साथ...









