एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने किया रक्सौल नगर में नामी गिरामी होटल रेस्टुरेंट का निरीक्षण,तो मिला अनियमितताओं का पिटारा,भीड़ भाड़ वाले इलाकों में बिकता दिखा पटाखा,एक्शन शुरू!
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल में सरकारी नियमो का उल्लंघन कोई नई बात नही है।चाहे होटल हो,मिठाई दुकान हो,या ठेला खोमचा की बात हो।सरकार ने इनकी जांच और मानक अनुपालन के लिए विभाग बना रखे हैं।लेकिन,विभागीय अधिकारियों को खानापूर्ति से फुरसत नहीं होती,करवाई भी यदा कदा ही हो पाती है।
दीपावली छठ जैसे पर्व के मौके पर जिला प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। रक्सौल एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने जब टीम के साथ छापेमारी की तो कई अनियमितता मिली,जो ढंग करने वाली थी और सेहत के लिए खतरनाक भी।
नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार को अचानक मिठाई दुकानों,मिठाई कारखानों के साथ पटाखों की दुकानों की जांच की गई।पटाखा की दुकान मुख्य पथ पर बेधड़क सजी थी।जबकि,यह भीड़ भाड़ वाला इलाका है,जहां कभी भी हादसा होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
इसी तरह जब मिठाई कारखानों की जांच की गई।एक पर एक चौकाने वाली तस्वी...









