शिक्षको से घूसखोरी सहित विभिन्न अनियमितता बरतने के आरोप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी निलंबित,विभाग ने प्रियदर्शी सौरभ को प्रभार सौंपने का दिया निर्देश!
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल में शिक्षको से घुसखोरी सहित कई अनियमितता के जांच के बाद शिक्षा विभाग(प्राथमिक शिक्षा) के निदेशक ने रक्सौल के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी को निलंबित कर दिया है।
वहीं, विभाग के उप निदेशक के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने अग्रतर करवाई करते हुए दैनिक कार्यों के निपटान के लिए प्रियदर्शी सौरभ को प्राधिकृत किया है।श्री सौरभ ,समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी हैं। वे अपने विभागीय कार्य के आलावें इस प्रभार को देखेंगे।
इसको ले कर शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना)ने निलंबित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी को निर्देशित किया है कि वे प्रियदर्शी सौरभ को संपूर्ण विभागीय प्रभार हस्तगत कराना सुनिश्चित करें।
विभाग द्वारा जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि निलंबन मुक्ति अथवा अन्य प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पदस्थ...









