भारतीय सिने स्टार गोविंदा व उनकी पत्नी सुनीता पहुँची बीरगंज,हुआ भव्य स्वागत!
तीन दिवसीय चलचित्र महोत्सव का उद्घाटन करेंगी नेपाल की राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी!
नेपाल के बीरगंज में 7 से 9 नवम्बर तक आयोजित होगा चलचित्र स्वर्णिम महोत्सव!
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल के बीरगंज में तीन दिवसीय नेपाली चलचित्र स्वर्णिम महोत्सव- 2019 का आयोजन किया गया है।यह महोत्सव 7 से 9 नवम्बर तक चलेगा।इसका उद्घाटन नेपाल की राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी करेंगी।जबकि,भारतीय सीने स्टार गोविंदा इस महोत्सव में शिरकत करेंगे। वे मंगलवार की सन्ध्या काठमांडू पहुच गए।जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस बीच,एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि बीरगंज में होने आयोजित वाले नेपाल के पहले' नेपाली चलचित्र स्वर्णीम महोत्सव' की सम्पूर्ण तैयारी पूरी कर ली गई है। यह महोत्सव नेपाल चलचित्र निर्माता संघ के द्वारा आयोजित हो रहा है।
7 नवम्बर ( गुरुवार ) के दोपहर इस महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्र...









