नेपाल पुलिस की पिटाई से आक्रोशित ई रिक्शा चालकों ने किया बॉर्डर अवरुद्ध,हुआ विरोध-प्रदर्शन !
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय ई रिक्शा चालकों के साथ नेपाली पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट मारपीट व दुर्व्यवहार की घटना को ले कर रविवार को रक्सौल -बीरगंज सड़क पर जम कर विरोध-प्रदर्शन हुआ।इस दौरान आक्रोशित रक्सौल के ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने मैत्री पुल को अवरुध्द कर घण्टों विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान नेपाली पीएम व प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई।दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।चेतावनी दी गई कि यदि दुर्व्यवहार व मारपीट बन्द नही हुई,तो,नेपाली वाहनों व ई रिक्शा-टेम्पू को रक्सौल नही आने दिया जाएगा।उनका आरोप था कि रविवार की सुबह एक ई रिक्शा चालक की पिटाई की गई,जिसमे वह जख्मी हो गया।उसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।उन्होंने कहा कि ऐसी घटना लगातार हो रही है।पैसे भी मांगे जा रहे हैं।
इस क्रम में करीब तीन चार घण्टों तक आवागमन व आयात निर्यात के समान लाने ले जाने ...









