नेपाल में भारतीय मजदूरों के साथ हो रहा भेदभाव,लेकिन,एसएसबी ने नेपालियों को दिया सम्मान!
नेपाली नागरिक की जांच करती मेडिकल टीम
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल में लगातार भारतीय नागरिकों व मजदूरों के साथ लॉक डाउन में दोयम दर्जे व अमानवीय व्यवहार की खबर सुर्खियों में है।लेकिन, इंडो- नेपाल बॉर्डर के रक्सौल में एसएसबी नेपाली नागरिकों को सम्मान दे रही है।सहयोग भी कर रही है। मामला बुधवार की शाम का है।जब दर्जन भर नेपाली मजदूर नेपाल जाने के लिए बॉर्डर पहुच गए।
चोरी छिपे नेपाल घुसने की फिराक में लगे नेपाली मजदूर एसएसबी को देखते ही सहम गए।लेकिन,एसएसबी जवानों ने उनसे पूछ ताछ किया तो पता लगा कि वे नेपाली हैं।और बिहार के बोध गया से आये हैं।।मजदूरों ने बताया कि वे रुकुम जिला के हैं।उन्होंने एसएसबी से मदद मांगी की-' सर हमे नेपाल जाने दिया जाए।लेकिन,जवानों ने बताया कि वे नेपाल नही जा सकते,क्योंकि,बॉर्डर सील है।उसके बाद एसएसबी जवानों ने उन्हें सम्मान के साथ अपने वाहन से उन्हें आपदा राहत...









