सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीरगंज में विजय जुलूस,पीएम ओली से इस्तीफे की मांग!
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल के सुप्रीम कोर्ट द्वारा विघटित संसद को पुनर्बहाल किये जाने के बाद पीएम ओली के खिलाफ़ सँघर्ष पर उतरे राजनीतिक दल खुशियां मना रहे हैं।हर्ष के बीच नेकपा (प्रचंड -माधव गुट ) व जनता समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने बुधवार को विजय जूलुस निकाला और मिठाई खिला कर एक दूसरे का मुहं मीठा कराया। नेकपा के जुलुस में पीएम केपी ओली के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई।नेकपा नेता व पूर्व सांसद राम विचारी यादव ने कहा कि पीएम ओली पर अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।महाभियोग भी चलाया जाएगा ।
वहीं,विजय जुलूस उपरांत बीरगंज के घण्टाघर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये पर्सा जिला के क्षेत्र 4 के सांसद व सम्विधान सभा के लेखा समिति के पूर्व सदस्य लक्ष्मण लाल कर्ण ,क्षेत्र 2 के सासंद प्रदीप यादव,पूर्व मंत्री करीमा बेगम आदि ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए स...









