Saturday, March 7

नेपाल

भारत ने दिया नेपाल को 30 हजार व्यक्ति की जाँच करने की क्षमता वाला पीसीआर टेस्ट किट का उपहार

भारत ने दिया नेपाल को 30 हजार व्यक्ति की जाँच करने की क्षमता वाला पीसीआर टेस्ट किट का उपहार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारत सरकार ने 30 हजार व्यक्ति के जाँच की क्षमता वाला पीसीआर टेस्ट किट नेपाल सरकार को उपहार दिया है । नेपाल के भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने नेपाल के स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री भानुभक्त ढकाल को उक्त पीसीआर टेस्ट किट प्रदान किया है । दूतावास सूत्रों ने बताया कि ये किट माई ल्याब ने उत्पादन किया है ।राजदूत श्री क्वात्रा ने बताया कि प्याथोडिटेक्ट कोभिड–19 क्वालिटेटिभ आरटी पीसीआर टेस्ट किटभारतीय जनता की तरफ से नेपाली जनता के लिए उपहार स्वरुप प्रदान किया गया। टेस्ट किट के सहयोग से नेपाल के स्वास्थ्यकर्मी तीस हजार व्यक्तियों का पीसीआर टेस्ट कर सकते हैं। दुतावास सूत्रों ने बताया कि इससे पूर्व राजदूत क्वात्रा ने नेपाल सरकार को 23 टन आवश्यक दवा हस्तान्तरण किया था । ...
बीरगंज में नेपाल ऑयल निगम कार्यालय गेट के आगे बम मिलने से रहा हड़कम्प, सेना ने किया नष्ट!

बीरगंज में नेपाल ऑयल निगम कार्यालय गेट के आगे बम मिलने से रहा हड़कम्प, सेना ने किया नष्ट!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
लॉक डाउन में बम डिस्पोज करने पहुंची नेपाल सेना बीरगंज।(vor desk )।नेपाल के बीरगंज स्थित प्रतिमा चौक पर नेपाल ऑयल निगम कार्यालय के आगे बम रखे जाने से सनसनी रही।लॉक डाउन व निषेधाज्ञा के बीच इस बम के रखने की सूचना मिलने पर पुलिस व सेना सक्रिय हो गई। शनिवार की संध्या इस वाक्ये से जहां हड़कंम्प रहा,वहीं, नेपाल सेना के बम डिस्पोजल दस्ते ने पहुंच कर उक्त बम को नष्ट किया। बीरगंज के श्री पुर स्थित पुलिस चौकी के इंस्पेक्टर दीपक कुमार साह ने बताया कि प्रतिमा चौक के लक्षमनवा में एक सन्दिग्ध वस्तु के रखे होने की सूचना थी।जिसके बाद जांच की गई।जिसमे बम की पुष्टि हुई।सेना की बम डिस्पोजल टीम ने इसे नष्ट किया।बताया गया कि बम डिब्बे में रखा गया था। यह जांच की जा रही है कि बम किसने और कैसे रखा।नेपाल ऑयल निगम के कार्यालय के गेट के आगे इस तरह की घटना को काफी गम्भीरता से लिया गया है।पूरे मा...
सीमा सुरक्षा के नाम पर करते हैं फायरिंग,खुद चोरी छिपे बॉर्डर पार कर नेपाल पुलिस के जवान रक्सौल बाजार में करते हैं मार्केटिंग!

सीमा सुरक्षा के नाम पर करते हैं फायरिंग,खुद चोरी छिपे बॉर्डर पार कर नेपाल पुलिस के जवान रक्सौल बाजार में करते हैं मार्केटिंग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाल एपीएफ का जवान रक्सौल के आश्रम रोड में रक्सौल।( vor desk )।बॉर्डर पर फायरिंग करने वाली नेपाल आर्म्ड पुलिस व पुलिस बल के जवान खुद ही कानून तोड़ते दिख रहे हैं।लॉक डाउन व बॉर्डर सील के बावजूद रक्सौल बाजार पहुंच कर समान ख़रीदगी का वाक्या यहां चर्चा का विषय बन गया है। सीमा सील होने के बावजूद वे न केवल रक्सौल पहुँचे ,बल्कि,अपनी जरूरत के समानों की खरीद कर आराम से लौटते बने।बताया गया है कि ये बाइक से यहां आए थे।इसकी तस्वीर भी वायरल हो रही है।सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। रकसौल में 'कुछ लोगों' द्वारा इन्हें रोका गया,तो,आरजू मिन्नत पर उतर आए।बाद में उन्हें 'बख़्श' दिया गया।यह मामला इसलिए संगीन है कि ये आर्म्ड पुलिस फोर्स व नेपाल पुलिस के जवान वर्दी में थे।बॉर्डर सील है।लिहाजा इन्हें भी आने जाने की इजाजत नही है।उस पर भी बीरगंज समेत पर्सा व बारा जिला में निषेधाज्ञा जारी है।यानी कर्फ्यू ...
नेपाल में 5.3  मैग्नीट्यूड के भूकम्प का झटका,बिहार -नेपाल सीमा क्षेत्र में भी सहमे लोग!

नेपाल में 5.3 मैग्नीट्यूड के भूकम्प का झटका,बिहार -नेपाल सीमा क्षेत्र में भी सहमे लोग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk )।नेपाल में बीती रात्रि भूकम्प के झटके से लोग सहम गए।राष्ट्रीय भूकम्प मापन केन्द्र के मुताबिक,मंगलबार की रात 11 बज कर 53 मिनट (नेपाली समय) पर यह भूकम्प का झटका महसूस हुआ।दोलखा का जुगुल इसका केन्द्र विन्दु था।केंद्र के मुताबिक,रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 आंकी गई। इसे भूकम्प का पराकम्पन बताया गया।सूत्रों ने बताया कि भूकम्प के झटके को राजधानी काठमांडु व आस पास के जिलों समेत बीरगंज व कलैया आदि नेपाली क्षेत्रों के साथ ही बिहार नेपाल सीमाई इलाके तक महसूस किया गया ।कई लोग जग गए।एक दूसरे से फोन कर हाल चाल जाना।इसे लोगों ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।रक्सौल के धुरुव प्रसाद कुशवाहा व नुरुल्लाह खान ने भी बताया कि रक्सौल में यह झटका महसूस हुआ। हालांकि,फलवक्त किसी जान माल के क्षति की सूचना नही मिली है। ...
नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 217,’कोरोना हॉट स्पॉट’ बने पर्सा समेत बारा जिला में कर्फ्यू !

नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 217,’कोरोना हॉट स्पॉट’ बने पर्सा समेत बारा जिला में कर्फ्यू !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।मंगलवार को नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 217 पहुंच गई है ।जबकि,मंगलवार को एक ही दिन में पर्सा जिला में 57 लोगों में संक्रमण की पुष्टि से देश भर में हड़कंम्प मच गया।वहीं, सीमा क्षेत्र मे भी लोग दहशत में आ गए।क्योंकि,यह जिला बिहार के पूर्वी चम्पारण व पश्चिम चंपारण जिले से जुड़ा है।इस बीच,पर्सा और बारा जिला में 18 मई तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।बोर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।नेपाल सेना सक्रिय हो गई है। बताया गया है कि राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला काठमांडू टेकू के द्वारा किए गए परीक्षण में मंगलवार को प्रथम रिपोर्ट में बीरगंज( पर्सा जिला) के 39, बारा के 1, रुपन्देही के 9, तथा कपिलवस्तु के 8 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।इस हिसाब से नेपाल में कुल कोरोना संकर्मीतो को संख्या 191थी।वहीं, देर शाम दूसरी रिपोर्ट भी आ गई।नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के...
अब बीरगंज (पर्सा ) व बारा जिला में कोरोना मरीज की संख्या पहुंची 67,नेपाल में 191,मचा हड़कंम्प!

अब बीरगंज (पर्सा ) व बारा जिला में कोरोना मरीज की संख्या पहुंची 67,नेपाल में 191,मचा हड़कंम्प!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
संख्या में इज़ाफ़ा के संकेत,बीरगंज में सबसे पहले 3 भारतीय जमातियों में मिला था संक्रमण रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के बीरगंज में मंगलवार को 39 कोरोना मरीजो की हुई पुष्टि हुई है।ये सभी बीरगंज छपकैया के वार्ड 1,2 व 3के निवासी बताए गए हैं।अब पर्सा जिला में कुल संक्रमितों की संख्या 64 पहुच गई है।वहीं,बारा जिला में 1संक्रमित की पुष्टि हुई है।अब बारा जिला में संकर्मीतो की संख्या हो गई कुल 3।यानी बीरगंज( पर्सा )व बारा जिला में 67 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।इलाज के बाद तीन कोरोना संक्रमित हो चुके हैं रोग मुक्त।वहीं, मंगलवार को नेपाल के स्वास्थ्य मन्त्रालय की पुष्टि के अनुसार ,नेपाल में कुल कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 191पहुंच गई है। बता दे कि सबसे पहले तीन भारतीय जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।जो बीरगंज के छपकैया इलाके में रह रहे थे।हाल ही में एक ही परिवार के कुल ...
नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की ज्यादती:गैस सिलेंडर लिए भारतीय नागरिक को पीटा,फिर,फायरिंग कर भाग निकले जवान!

नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की ज्यादती:गैस सिलेंडर लिए भारतीय नागरिक को पीटा,फिर,फायरिंग कर भाग निकले जवान!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल आर्म्ड फोर्स लगातार भारतीय नागरिकों के प्रति 'आक्रमक' भूमिका में दिख रही है। इसी क्रम में पनटोका पँचायत से लगे नेपाल के पर्सा जिला के अलौ सीमा पर तैनात नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने भारतीय नागरिकों पर फायरिंग कर दी।घटना में पीड़ित भारतीय नागरिक घायल हुआ है।उसके कनपटी में गहरी चोट आई है।वहीं,झड़प में कुछ भारतीय नागरिकों के चोटिल होने की सूचना है। बताया गया है कि पनटोका के सिवान टोला में दसगज्जा के पिलर को देख कर ही सीमा की पहचान सम्भव है।क्योंकि,यहां गावँ एक दूसरे से जुड़े हुए है ।आपसी रिश्तेदारी और रहन सहन भी एक जैसा है। इसी क्रम में सिवान टोला स्थित अपने घर से रसोई गैस सिलेंडर ले कर गैस भराने जा रहे एक भारतीय नागरिक की उक्त जवानों ने जम कर पिटाई कर दी। जब इसकी सूचना गावँ में हुई, तो,विरोध शुरू हुआ।तब आर्म्ड फोर्स ने भारतीय नागरिकों के...
बीरगंज में एक ही परिवार के 17 लोग कोरोना संक्रमित,नेपाल में संक्रमितों की संख्या हुई 99,लॉक डाउन 18 मई तक!

बीरगंज में एक ही परिवार के 17 लोग कोरोना संक्रमित,नेपाल में संक्रमितों की संख्या हुई 99,लॉक डाउन 18 मई तक!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज में 17 नए कोरोना मरिज मिलने से सीमाई क्षेत्र मे हड़कंप बीरगंज।(vor desk )।पूर्वी चंपारण सीमा से लगे नेपाल के सीमाई जिलों में लगातार कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ने से चिंता बढ़ गई है।बुधवार को बीरगंज में एक ही परिवार के 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से प्रशासन के होश उड़ गए हैं।नेपाल में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 99 पहुंच गई है। इधर, नेपाल में संक्रमण के गम्भीर होती स्थिति के मद्देनजर सरकार ने आगामी 18 मई तक लॉक डाउन घोषित कर दिया है। इधर,पर्सा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी विष्णु कुमार कार्की के नेतृत्व में हुई सुरक्षा समन्वय समिति की बैठक में लॉक डाउन को सख्त कर दिया गया है।बीरगंज के वार्ड 1,2 व 3 को सील कर दिया गया है।अनिवार्य व पास सेवा के अलावे सभी वाहनों के परिचालन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस बीच,बीरगंज न केवल दहशत में है।बल्कि,खतरे की ओर है।...
नेपाल से भारतीय नागरिकों के वतन वापसी को ले कर डीएम व एसपी ने की रक्सौल में हाई लेवल मीटिंग!

नेपाल से भारतीय नागरिकों के वतन वापसी को ले कर डीएम व एसपी ने की रक्सौल में हाई लेवल मीटिंग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आईसीपी का निरीक्षण व आवश्यक निर्देश देते डीएम व एसपी रक्सौल।( )।कोविड 19 रोक थाम की वजह से लॉक डाउन व भारत नेपाल सीमा सील होने के कारण नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को वतन वापस लाने के मामले में केंद्र सरकार के निर्देश पर आवश्यक पहल शुरू हो गई है।इसी को ले कर पूर्वी चंपारण के डीएम कपिल शीर्षत अशोक व एसपी नवीन चन्द्र झा ने रक्सौल पहुंच कर एक हाईलेवल मीटिंग की और आवश्यक रणनीति बनाई। बुधवार को रक्सौल के पनटोका स्थित इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट में आयोजित बैठक में सीमा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ मुख्य रूप से नेपाल के भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार व इमिग्रेशन विभाग के एएफआरआरओ कुमार पंकज मौजूद रहे। बैठक के बाद डीएम श्री अशोक ने vor team से वार्ता में कहा कि -नेपाल से भारतीय नागरिकों को लाये जाने की पहल चल रही है।उन्हें यहां कैसे लाया जाएगा।कहा व किस तरह से व्यवस्थाएं हो...
बीरगंज के क्वरेंटाइन सेंटर से मुक्त 36 भारतीय नागरिकों को किया गया परिजनों के हवाले!

बीरगंज के क्वरेंटाइन सेंटर से मुक्त 36 भारतीय नागरिकों को किया गया परिजनों के हवाले!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज।(vor desk )।बॉर्डर सील होने के कारण भारतीय नागरिकों की देश वापसी की मुश्किलें कम नही हो रही। इसी कारण पिछले 21 दिनों से नेपाल के बीरगंज स्थित के ठाकुर राम बहुमुखी कैम्पस में बने क्वारेन्टाईन सेंटर में क्वरेंटाइन किये गए 36 भारतीय नागरिकों को मुक्त किये जाने के बाद भी उनकी वतन वापसी नही हो सकी। मिली जानकारी के मुताबिक, बीरगंज (पर्सा) जिला प्रशासन तथा भारतीय अधिकारियों के आपसी समन्वय से इन्हें नेपाली रिश्तेदारों के घर जाने की अनुमति दी गई। पर्सा जिला के सहायक जिलाधिकारी व प्रवक्ता ललित बस्नेत ने बताया कि जिनके परिजन नेपाल में मौजूद हैं,वैसे भारतीय नागरिकों को उन्हें रिश्तेदारों को जिम्मे लगाया गया।ताकि,बॉर्डर खुलने के बाद घर जा सके।वहीं, पर्सा जिला की एसपी गंगा पंत ने बताया कि इन्होंने लॉकडाउन का उलंग्घन किया था। ये नेपाल के काठमांडू, पोखरा ,नारायघाट आदि स्थानों से आ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!