नेपाल के पीएम ओली ने फिर चलाई बोली की गोली,कहा -“असल अयोध्या है नेपाल में, श्री राम भी भारतीय नहीं!
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर अपनी 'बोली' की 'गोली' चलाई है।
सियासी संकट के बीच कुर्सी बचाने में जुटे पीएम ओली ने यूपी के अयोध्या (भारत में) और प्रभु श्री राम को लेकर बड़ा दावा किया है।
अपने विवादित बयान में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि असल अयोध्या नेपाल में पड़ता है। न कि भारत में। उन्होंने इसके अलावा प्रभु राम को लेकर भी बड़ा दावा किया है। बोले हैं- भगवान श्री राम भारतीय नहीं बल्कि नेपाली थे।
नेपाली कवि, अनुवादक और लेखक भानुभक्त आचार्य की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दावा किया कि भारत ने अपने यहां नकली अयोध्या बना लिया है, जबकि यह नेपाल के परसा जिला के ठोरी के एक गांव में है।
उन्होंने दावा किया है कि असल अयोध्या बीरगंज के पश्चिम में ठोरी के पास पड़ता है। भारत अपने यहां इस ज...









