वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ‘प्रोफेसनल डक्टरल सर्टिफिकेट’ से सम्मानित
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता को प्रोफेशनल डॉक्टरल सर्टिफिकेट से नवाजा गया है।यह सम्मान यूरोपीयन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी( पेरिस,फ्रांस)द्वारा दुबई में आयोजित ग्लोबल लीडरशिप एंड मैनेजमेंट कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है।इससे वीरगंज के व्यापारियों व उद्यमियों में हर्ष व्याप्त है और बधाइयों का तांता लगा है।इसकी जानकारी देते हुए संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान श्री गुप्ता के वर्षों की सामाजिक सेवा,संस्थागत व आर्थिक विकास के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया है।उन्होंने बताया कि नेपाल में पहली बार यह सम्मान व्यापारिक और औधोगिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वीरगंज के शख्स को मिला है,जो गर्व की बात है।
बता दे कि श्री गुप्ता वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ क...









