Tuesday, March 10

नेपाल

जसपा हुई ओली मन्त्रिमण्डल में शामिल ,पर्सा जिला से लक्ष्मण लाल कर्ण व विमल श्रीवास्तव बने मंत्री,वीरगंज में हर्ष!

जसपा हुई ओली मन्त्रिमण्डल में शामिल ,पर्सा जिला से लक्ष्मण लाल कर्ण व विमल श्रीवास्तव बने मंत्री,वीरगंज में हर्ष!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने नवम्बर में चुनाव की घोषणा के बीच अप्रत्याशित कदम उठाते हुए अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है।इस 17 सदस्यीय मन्त्रिमण्डल विस्तार में मधेशियों के जनता समाजवादी पार्टी( जसपा ) को भी शामिल किया है।जसपा ( महन्थ ठाकुर गुट )के कुल 8 कैबिनेट मंत्री पद और 2 राज्यमंत्री पद दिये गए हैं। तीन उप प्रधानमंत्री बनाये गए हैं।जिसमे जसपा के शीर्ष नेता राजेंद्र महतो को भी उप प्रधानमंत्री तथा शहरी विकास मंत्री बनाया गया है।वे इससे पहले भी अलग अलग समय मे वाणिज्य व आपूर्ति मंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री जैसे पद को सुशोभित कर चुके हैं ।लेकिन,उप प्रधानमंत्री पद पर पहली बार आरूढ़ हुए हैं।वहीं,इसमे पर्सा जिला के सांसद द्वय लक्ष्मण लाल कर्ण व विमल प्रसाद श्रीवास्तव को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।दोनो पहली बार मंत्री बने हैं।सम्विधान सभा मे ...
नेपाल के वीरगंज में ब्लैक फंगस की दस्तक से चिकित्सक चिंतित,2 की मौत,8 संक्रमित!

नेपाल के वीरगंज में ब्लैक फंगस की दस्तक से चिकित्सक चिंतित,2 की मौत,8 संक्रमित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सीमा से लगे नेपाल के वीरगंज में भी ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है।कोरोना संक्रमण का सामना कर रहे मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि से चिकित्सकों के लिए भी इलाज की चुनौती खड़ी हो गई है।वे भारतीय चिकित्सा संस्थानों व विशेषज्ञ चिकित्सको के सम्पर्क में है,ताकि,इस रोग पर मिल जुल कर नियंत्रण पाया जा सके।इन तथ्यों का खुलासा वीरगंज में एक वर्चुअल सेमिनार के क्रम में चिकित्सकों ने किया है।खुलासा हुआ है कि दो मरीजो की अब तक मौत हो गई है,करीब आठ लोग संक्रमित हैं।इसमे अहम यह है कि दो की मौत पहले ही हो गई,रिपोर्ट बाद में आ सका। इस बीच , वीरगंज के मंगलम डायग्नोस्टिक सेंटर में हुई जांच में दो मरीजों में म्यूकोमाईकोशिस यानी ब्लैक फंगस की पुष्टि की गई।डायग्नोस्टिक के संचालक व सीनियर कंसल्टेंट पैथलॉजीस्ट प्रोफेसर डॉ अमरनाथ ठाकुर ने बताया कि वीरगंज के 25,45 व 50 वर्ष के उम्र के कोविड मर...
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने  वीरगंज  के नारायणी हॉस्पिटल को प्रदान किया 4 भेंटीलेटर व स्वास्थ्य सामग्री

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने वीरगंज के नारायणी हॉस्पिटल को प्रदान किया 4 भेंटीलेटर व स्वास्थ्य सामग्री

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।इलू इलू गर्ल व बॉलीवुड अभिनेत्री  मनीषा कोइराला ने कैंसर से जंग जितने के बाद कोरोना काल मे अपने देश नेपाल के संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए मदद के हाथ बढ़ाएं हैं।इस क्रम में उन्होंने नेपाल के वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल को कोविड मरीज़ो के उपचार सहयोगार्थ चार  भेन्टिलेटर सेट सहित स्वास्थ्य सामग्री प्रदान किया है । उनकी ओर से उक्त सामग्री ने वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र किशोर व नेपाली कांग्रेस के नेता रामनारायण कुर्मी के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओ की टीम ने अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष पुरेन्द्रकिशोर लाभ व  प्रभारी मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डा0 उदयनारायण सिंह को  हस्तान्तरित किया। वेंटिलेटर के अलावे सौ सौ पीस फेस शील्ड व पीपीई किट तथा 3 पीस फूल फेस मास्क भी प्रदान किया गया है। नेपाल की रहने वाली व पूर्व प्रधानमंत्री  स्व0 गिरजा प्रसाद कोइराला की पौत्री मनीषा कोइर...
53 लाख 80 हजार नेपाली मुद्रा के साथ वीरगंज पुलिस ने दो युवक को दबोचा,हुंडी कारोबार के आरोप में कारवाई शुरू

53 लाख 80 हजार नेपाली मुद्रा के साथ वीरगंज पुलिस ने दो युवक को दबोचा,हुंडी कारोबार के आरोप में कारवाई शुरू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk  )।नेपाल के वीरगंज पुलिस ने 53 लाख 80 हजार नेपाली मुद्रा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।दोनो युवकों की पहचान बारा जिला के परसौनी निवासी शिव आनन्द गुप्ता( 26    ) व वीरगंज के श्री पुर निवासी प्रकाश जायसवाल( 19  )के रूप में की गई है।इन्हें शुक्रवार को हुंडी कारोबार के आरोप में हिरासत में लिया गया है।इसकी पुष्टि करते हुए पर्सा जिला के एसपी बेल बहादुर पांडे ने बताया कि सूचना थी कि वीरगंज स्थित बीपीसी कैम्पस  के पास  रहने वाला शिव आनन्द गुप्ता हुंडी कारोबार से जुड़ा है।जिस पर नजर रखी जा रही थी।इसी बीच पुलिस टीम ने वीरगंज निवासी प्रकाश जायसवाल को 24 लाख रुपये के साथ नियंत्रण में लिया।पूछ ताछ व निशानदेही पर शिव आनन्द गुप्ता के डेरा की तलाशी ली गई।जिसमें29 लाख 80 हजार रुपये बरामद हुआ।दोनो के द्वारा मोटी रकम का वैध स्तोत्र नही बताया गया।उन्होंने बताया कि दोनों के खि...
नेपाल ऑयल निगम के तेल टैंकर में बने तहखाने से 218 किलो गांजा के साथ दो गिरफ़्तार

नेपाल ऑयल निगम के तेल टैंकर में बने तहखाने से 218 किलो गांजा के साथ दो गिरफ़्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना महामारी के बीच जहां इंडो नेपाल बॉर्डर बन्द है,वहीं,ट्रेड चालू है। आवश्यक मालवाहक गाड़ियों को नेपाल आने जाने की छूट है ।लेकिन,इस बीच संगठित गिरोह ट्रक -टैंकर ड्राइवर की मिलीभगत से तस्करी के धन्धे में जुटा है।इसी क्रम में नेपाल पुलिस की टीम ने एक ऑयल टैंकर से गाँजा की खेप बरामद किया गया है।जिससे सनसनी है।बता दे कि बरौनी (बिहार ) के तेल डिपो से पेट्रोलियम पदार्थ की सप्लाई नेपाल को की जाती है ,जिसका लाभ तस्कर उठा रहे है और बड़े ही आसानी से नेपाल से बिहार सहित अन्य प्रदेशों में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे है। अतिआवश्यक श्रेणी में पेट्रोलियम पदार्थ के आने से कोई पुलिस- प्रशासन इन्हें कही भी नही रोकती है। जिसका लाभ लेकर तस्कर अपने मंसूबो को पूरा करने में में कामयाब हो जाते है । ऐसे ही नेपाल ऑयल निगम की ना 4ख2979 नम्बर की खाली टैंकर से बुधवार को 218...
नेपाल से ‘रिश्ते की सांस’को ऑक्सीजन देने में जुटा है भारत,रक्सौल के रास्ते हो रही लिक्विड ऑक्सिजन की सप्लाई!

नेपाल से ‘रिश्ते की सांस’को ऑक्सीजन देने में जुटा है भारत,रक्सौल के रास्ते हो रही लिक्विड ऑक्सिजन की सप्लाई!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।एक ओर नेपाल के पीएम केपी ओली भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं,वहीं,एक सच्चे मित्र व पड़ोसी का धर्म निर्वाह करते हुए कोरोना से लड़ रहे नेपाल की जनता व आपसी रिश्ते को देखते हुए लगतार वैक्सीन,उपकरण की मदद दे रहा है।वहीं,अब जब भारत में खुद ऑक्सीजन की कमी से अफरातफरी मची है,तब भी वहां के संक्रमितो के सांस की डोर को गति देने के लिए भारत सरकार लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई दे रही है।नेपाल सरकार के अनुरोध पर भारत सरकार ने आश्वासन दिया है कि ऑक्सीजन की कमी नही होने दी जाएगी।मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड के जमशेदपुर से रक्सौल हो कर नेपाल को निरन्तर लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।त्वरित व सहज ढंग से इसकी आपूर्ति के लिए भारतीय अधिकारी भी सहयोग दे रहे हैं।पिछले एक सप्ताह में पांच ऑक्सीजन बुलेट नेपाल जा चुका है।बताया गया है कि अब तक 40 हजार 2सौ 83 किविट मीटर लिक्विड ऑक्सीज...
बॉर्डर बन्द होने के बाद भी नेपाल में चल रहे भारतीय बाइक,वीरगंज पुलिस ने 19 बाइक को किया जब्त!

बॉर्डर बन्द होने के बाद भी नेपाल में चल रहे भारतीय बाइक,वीरगंज पुलिस ने 19 बाइक को किया जब्त!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फ़ोटो:नेपाल में पकड़े गए 19 भारतीय बाईक रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल बॉर्डर सील है,नागरिको के आवाजाही पर रोक है।साथ ही सीमा के दोनो ओर लॉक डाउन लागू है।बावजूद, भारतीय वाहन सीमा पार पर्सा व बारा जिला में पहुंच रहे हैं।या फिर वहां रह रहे लोगों के द्वारा भारतीय वाहनों को रखा गया है,जो लॉक डाउन के कारण भारत नही आ सके।जिसे पुलिस प्रशासन नियंत्रण में ले रही है। और लगातार कार्रवाई कर रही है।इसी बीच नेपाल के वीरगंज पुलिस ने अभियान के तहत नेपाल में अवैध रूप से प्रवेश किये भारतीय नम्बर प्लेट वाले 19 बाईक को जब्त कर लिया है।जिनकी कीमत 22 लाख 60 हजार रुपये नेपाली मुद्रा आंकी गई है।जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए वीरगंज कस्टम को सौप दिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए पर्सा जिला के डीएसपी ओम प्रकाश खनाल ने बताया की इन पकड़े गए बाइक का कोई दावेदार सामने नही आया है।●जब्त बाइकों की लिस्ट १. B...
तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने केपी ओली,30 दिनों में बहुमत साबित करने की है बड़ी चुनौती!

तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने केपी ओली,30 दिनों में बहुमत साबित करने की है बड़ी चुनौती!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।(vor desk )। संसद में विश्वासमत गंवाने के कुछ दिन बाद केपी शर्मा ओली ने शुक्रवार को तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. ओली को गुरुवार को इस पद पर फिर से नियुक्त किया गया जब नेपाली कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां नयी सरकार बनाने के लिए संसद में बहुमत हासिल करने में विफल रहीं. राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष ओली (69) को गुरुवार रात को फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त किया. इससे तीन दिन पहले वह प्रतिनिधि सभा में अहम विश्वास मत हार गए थे. केपी शर्मा ओली 11 अक्टूबर, 2015 से तीन अगस्त, 2016 तक और फिर 15 फरवरी, 2018 से 13 मई, 2021 तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं. सदन में सोमवार को ओली के विश्वास मत हार जाने के बाद राष्ट्रपति ने विपक्षी पार्टियों को बहुमत के साथ नयी सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने के लिहाज से गुरुवार रात नौ बजे तक का समय ...
वीरगंज पुलिस ने हुंडी के 82 लाख 50हजार रुपये नेपाली मुद्रा के साथ तीन भारतीय समेत चार को पकड़ा!

वीरगंज पुलिस ने हुंडी के 82 लाख 50हजार रुपये नेपाली मुद्रा के साथ तीन भारतीय समेत चार को पकड़ा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल में लॉक डाउन व बॉर्डर बन्द होने के बीच पर्सा जिला पुलिस ने 82 लाख 50 हजार रुपये की मोटी रकम के साथ तीन भारतीय नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मामले की गहन छान बिन व आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि उक्त रकम हुंडी का है।लेकिन,सूत्रों का दावा है कि कि उक्त रकम सटही( मुद्रा परिवर्तन ) से जुड़ा हुआ है।बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए पर्सा जिला के एसपी बेल बहादुर पांडे ने बताया कि वीरगंज के वार्ड 3 अंतर्गत पानी टँकी एरिया में डेरा ले कर रह रहे पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल के वार्ड 18 निवासी विकास कुमार( 27 ) के द्वारा हुंडी कारोबार से जुड़े होने की सूचना पर नजर रखी जा रही थी।तभी बुधवार की दोपहर वीरगंज के ही आदर्श नगर स्थित पुराने बस पार्क से बारा जिला के महा गढ़ी माई नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 4 निवासी कलामुद्दीन अंसारी(18 ) को एक क...
बोली की गोली चलाने वाले नेपाली पीएम केपी ओली नही हासिल कर सके विश्वास मत,गई कुर्सी!

बोली की गोली चलाने वाले नेपाली पीएम केपी ओली नही हासिल कर सके विश्वास मत,गई कुर्सी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बोली की गोली चलाने वाले नेपाल के प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली को सदन में विश्वास मत हासिल नही हो सका।मधेशी दलों ने भी उनका साथ नही दिया।ऐसे में उनकी स्थिति कामचलाउ सरकार की हो गई है।सूत्रों ने बताया कि अब नए सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।बता दे किसोमबार को संसद का विशेष अधिवेशन आहूत किया गया था।जिसमे प्रधानमन्त्री ओली के विशवास मत प्रस्ताव के पक्ष में मात्र 93 मत मिला । वहीं विपक्ष में 124 मिले व तटस्थ 15 मत रहे। सभामुख अग्नि सापकोटा ने इसकी जानकारी दी।बताया गया किसंसद में कुल 232 सांसद ही आज के विशेष अधिवेशन में सहभागि हुए । एमाले के बरिष्ठ नेता माधव नेपाल व झलनाथ खनाल पक्ष के प्रत्यक्ष निर्वाचित 23 सांसद संसद में अनुपस्थित रहे।नेकपा माओवादी केन्द्र, नेपाली काँग्रेस व जनता समाजवादी पार्टी के उपेन्द्र यादव तथा बाबुराम भट्टराई पक्ष ने विपक्ष में मतदान किया...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!