Tuesday, March 10

नेपाल

भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा ‘भारत और नेपाल के बीच विकास साझेदारी और इसकी सीमाएं’ पर विचार गोष्ठी!

भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा ‘भारत और नेपाल के बीच विकास साझेदारी और इसकी सीमाएं’ पर विचार गोष्ठी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk )। आजादी का अमतृ महोत्सव को उत्सव के रूप में भारतीय महावाणिज्य दूतावास वीरगंज द्वारा “भारत और नेपाल के बीच विकास साझेदारी और इसकी सीमाएं” विषय पर दूतावास परिसर के अंदर प्यानल डिसकसन का आयोजन किया गया। इसमे आपसी सम्बंध,कूटनीतिक व राजनीतिक रिश्ते और मिल जुल कर तरक्की व आपसी सहयोग के मुद्दे पर चर्चाएं हुईं।जिसमे वक्ताओं ने माना कि नेपाल की तरक्की में भारत की भूमिका अहम है।भारत के सहयोग के बिना नेपाल का विकास सम्भव नहीं। प्यानल में नेपाल-भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष और उद्योगपति अशोक बैध, वीरगंज स्थित ठाकुरराम बहुमुखी कैंपस के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर इन्दुशेखर मिश्रा ,ठाकुरराम बहुमुखी कैंपस के पूर्व कैम्पस चीफ ललन द्ववेदी, ठाकुरराम बहुमुखी कैंपस के हिंदी विभाग प्रमुख सच्चिदानन्द सिंह और महावाणिज्यदूत वीरगंज नितीश कुमार समेत कौंसुल शैलेन्द्र कुमा...
वीरगंज पुलिस ने टू व्हीलर को किया जब्त,नेपाल पुलिस के दोहरे रवैये से सीमा क्षेत्र में आक्रोश

वीरगंज पुलिस ने टू व्हीलर को किया जब्त,नेपाल पुलिस के दोहरे रवैये से सीमा क्षेत्र में आक्रोश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
*कड़े शर्तो पर नेपाल ने बॉर्डर खोला, पर भारतीय वाहनो की इंट्री नही,अब कार्रवाई की सूचना से आक्रोश रक्सौल।( vor desk )।नेपाल की देउबा सरकार भी ओली सरकार की तर्ज पर ही काम कर रही है।एक ओर औपचारिक तौर पर बॉर्डर को खोल दिया गया है,दूसरी ओर भारतीय वाहनों को इन्ट्री नही दिया जा रहा।लोकल लोगों के लिए ढील मिली हुई है।अब उनके वाहनों को लावारिश बता कर जब्त कर नीलाम करने की करवाई की जा रही है।ऐसे में सीमाई क्षेत्र में आक्रोश फैल रहा है। बता दे कि नेपाल सरकार ने कोविड 19 को लेकर अपने पड़ोसी देश की जुड़ी भारत चीन सीमाको 24 मार्च 2020 से ही बंद कर रखा था।पर देउबा सरकार आने के बाद माहौल बदलता दिखा।बॉर्डर पर आवाजाही में थोड़ी ढील मिली।लेकिन,पिछले मंगलवार को देउबा सरकार ने बॉर्डर को खोलने का निर्णय लिया। लेकिन ओली सरकार के जैसे ही विगत दिनों कड़े शर्तो के साथ सीमा पर आवाजाही की छूट दी।जिससे नेपाल ...
बीरगंज के पम पम बिल्डिंग स्थित एक गोदाम में हुई आगलगी,लाखों की क्षति!

बीरगंज के पम पम बिल्डिंग स्थित एक गोदाम में हुई आगलगी,लाखों की क्षति!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज(vor dssk )।बीरगंज शहर के मेन रोड स्थित पमपम बिल्डिंग अवस्थित एक गोदाम में इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण लगभग दो लाख की क्षति होने की जानकारी मिल रही है ।आग लगने की खबर आग की तरह पूरे बीरगंज में फैल गई। अफरा तफरी का माहौल इस कदर देखा गया कि लोग अपनी अपनी दुकाने बंद कर भागने लगे ।कुछ ही देर बाद सूचना पाकर बीरगंज महानगरपालिका के अग्निशामक वाहन सहित पुलिस बल दल बल के साथ पहुंची। बताया जा रहा है कि पमपम बिल्डिंग महावीर गली अवस्थित श्री दुर्गा वस्त्रालय का उक्त गोदाम है। जिसमें विद्युत सप्लाई कटने के बाद पुनः विद्युत चालू होने के दौरान शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी ।मौके कुछ दुकानदार एवं स्थानीय लोगों ने सर्वप्रथम आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे ,लेकिन,लपटें तेज हो गई।उक्त गोदाम का शटर बंद होने के कारण धुआ ही धुआ नजर आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।बाद में पुलिस व अग...
भारतीय वाहनों की नेपाल में शुरू नहीं हुई इन्ट्री, क्या दोनो देशों के रिश्ते को लगी है तीसरी शक्ति की नजर?

भारतीय वाहनों की नेपाल में शुरू नहीं हुई इन्ट्री, क्या दोनो देशों के रिश्ते को लगी है तीसरी शक्ति की नजर?

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।देउबा सरकार ने भारत से लगी नेपाल की सीमा को खोलने का निर्देश जारी कर दिया हैं।इसके बाद बॉर्डर पर पैदल आवाजाही सामान्य हो गई है।लेकिन,भारतीय बाइक,कार, जीप की इन्ट्री शुरू नही हो सकी है।इसके लिए रविवार को फैसला होने की उम्मीद है। इस बीच पर्सा जिला के जिलाधिकारी पीताम्बर घिमिरे ने कहा है कि भारतीय नागरिकों www.ccmc.govt.np पर फॉर्म भर कर अनुमति लेनी होगी और उसकी प्रति रखनी होगी।साथ ही कोविड जांच की 72 घण्टे के अंदर की निगेटिव जांच रिपोर्ट रहनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में गृह मंत्रालय के सर्कुलर प्राप्त होने के बाद निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। इधर,नेपाल के वीरगंज कस्टम के प्रशासकीय अधिकृत दिलीप केसी का कहना है कि हमे बॉर्डर खोलने का परिपत्र मिला है।कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए निर्देशों पर अमल सुनिश्चित किया ज...
नेपाल सरकार ने शर्तो के साथ विदेशियों के लिए खोला बॉर्डर,भारतीय नागरिको को भी प्रवेश के लिए लेनी होगी’ऑन लाइन’ अनुमति!

नेपाल सरकार ने शर्तो के साथ विदेशियों के लिए खोला बॉर्डर,भारतीय नागरिको को भी प्रवेश के लिए लेनी होगी’ऑन लाइन’ अनुमति!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।नेपाल की देउबा सरकार की ओर से नेपाल बॉर्डर को शर्तो के साथ खोलने का निर्देश जारी कर दिए गया है।नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय ने शनिवार को यह आदेश जारी कर दिया है।इसके तहत नेपाल के सीमाई क्षेत्र के सभी जिला प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है।इसमे भारतीय नागरिको के साथ ही विदेशी नागरिकों को प्रवेश की भी अनुमति दी गई है।लेकिन,कई शर्त के साथ यह अनुमति मिली है। इसमे विदेशी नागरिकों को भी स्थल मार्ग से नेपाल प्रवेश की अनुमति मिली है।इसके लिये उनके पास अनिवार्य रूप से 72 घण्टे पूर्व का कोविड जांच की निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। बता दे कि कोरोना महामारी शुरू होने के बाद 24 मार्च 2020 से नेपाल बॉर्डर बन्द है। पिछले शुक्रवार को शेर बहादुर देउबा कैबिनेट ने इसके लिए निर्णय किया कि बोर्डर को खोल दिया जाएगा। जरूरी 'होम वर्क' के कारण विलम्ब के बीच' कोविड 19 उच्...
नेपाल की देउबा सरकार ने लिया बॉर्डर खोलने का निर्णय,नए विदेश मंत्री बने  नारायण खड़का,स्वागत!

नेपाल की देउबा सरकार ने लिया बॉर्डर खोलने का निर्णय,नए विदेश मंत्री बने नारायण खड़का,स्वागत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।नेपाल की देउबा सरकार ने करीब डेढ़ वर्ष से बन्द बॉर्डर को खोलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही विदेश नीति में बदलाव का संकेत देते हुए नेपाल के परराष्ट्र( विदेश ) मंत्री नारायण खड़का को बनाया गया है।नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय सदस्य रहे खड़का सँयुक्त राष्ट्र महासंघ की सभा मे नेपाली टोली का नेतृत्व करेंगे। इस बीच, भारत से लगे नेपाल की सभी सीमा को खोलने का निर्णय मंगलवार की शाम लिया गया।कैबीनेट की हुई बैठक में यह अहम निर्णय हुआ। इसकी जानकारी नेपाल के कानून,न्याय तथा संसदीय मामला के मंत्री सह सरकार के प्रवक्ता ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने दी है। नव नियुक्त विदेश मंत्री नारायण खड़का कैबीनेट की बैठक में पूर्व के कोविड 19 व्यवस्थापन से सम्बन्धी नया नियमावली को लागू करने का निर्णय हुआ।इसे संघिय संसद से पारित किया जाएगा। साथ ही पूर्व की ओली स...
बीरगंज से भारतीय कारों की आवाजाही को जल्द ही किया जाएगा शुरू : पीएम देउबा

बीरगंज से भारतीय कारों की आवाजाही को जल्द ही किया जाएगा शुरू : पीएम देउबा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk )।प्रधान मंत्री शेर बहादुर देउबा ने कहा है कि नेपाल-भारत सीमा पर भारतीय वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाया जाएगा। उन्होंने सोमवार को सिंह दरबार में होटल एंड टूरिज्म एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (पर्सा )के अध्यक्ष हरि पंत के नेतृत्व में पहुंचे एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल द्वारा प्रधानमंत्री देउबा पर लगाए गए भारतीय वाहनों पर लगे प्रतिबंध को तत्काल हटाने की मांग की थी। प्रधानमंत्री देउबा को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि नेपाल-भारत सीमा पर मालवाहक वाहनों के अलावा अन्य वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के कारण होटल और पर्यटन व्यवसाय चरमरा गया है. बारा और परसा में करीब 200 होटल हैं। प्रधान मंत्री देउबा के साथ बैठक के बाद, अध्यक्ष पंत ने कहा, “हमने सीमावर्ती क्षेत्रों में होटल और...
भारत की पहली निजी  रेल पहुँची नेपाल के वीरगंज ड्राइपोर्ट,हुआ स्वागत

भारत की पहली निजी रेल पहुँची नेपाल के वीरगंज ड्राइपोर्ट,हुआ स्वागत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारत-नेपाल के बीच रेलवे सर्विस एग्रीमेंट होने के बाद पहली बार निजी रेल कम्पनी की कन्टेनर रक्सौल पहुंची।इस कन्टेनर में  रेल आयातित वस्तुएं नेपाल के सिरिसिया ड्राइपोर्ट भेजी गई।जानकारी के मुताबिक,रक्सौल रेलवे स्टेशन से नेपाल के पर्सा के सिरिसिया ड्राइपोर्ट के बीच रेल परिवहन विभागीय स्तर पर चल रहा था।इसी बीच इस वैदेशिक रेल परिवहन को भारत सरकार ने नीजी हाथों में सौंप दिया,जिसकी पहली खेप बुधवार को बीरगंज(नेपाल) स्थित अलौ ड्राइपोर्ट पहुंचा।नीजी कम्पनी की रेल के पहुंचने के बाद वहां वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता समेत ड्राइपोर्ट व टर्मिनल प्रबन्धन से जुड़े अधिकारियों द्वारा  भव्य स्वागत हुआ।ट्रेन के चालक व गार्ड को फूल माला से लाद दिया गया ।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निजी क्षेत्र की भारतीय कम्पनी हिन्द टर्मिनल प्रा.लि.(एचटीपीएल) की पहली  रेल हल्दिया बन...
रक्सौल को बौद्ध सर्किट से जोड़ा जाए,गौतम बुद्ध के नाम पर हो अंतराष्ट्रीय द्वार:मुनेश राम

रक्सौल को बौद्ध सर्किट से जोड़ा जाए,गौतम बुद्ध के नाम पर हो अंतराष्ट्रीय द्वार:मुनेश राम

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अंतरराष्ट्रीय शहर रक्सौल को बौद्ध सर्किट से जोड़ने की जरूरत है।इससे अंतरराष्ट्रीय फलक पर शहर को प्रतिस्थापित करने में मदद मिलेगी, क्योंकि विश्व प्रसिद्ध केशरिया बौद्ध स्तूप को लौरिया नंदन गढ़ के साथ ही बोधगया से कुशीनगर तक को जोड़ने की कवायद जारी है।इसे अगर तथागत गौतम बुद्ध की जन्मस्थली कपिलवस्तु(लुम्बिनी) से जोड़ दिया जाय तो इसके मुख्य ओपन द्वार रक्सौल ही होगा।उक्त मामले को लेकर अम्बेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम ने पीएम नरेंद्र मोदी,रेलमंत्री सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को एक ट्विटर अभियान के तहत ट्वीट करते हुए कहा है कि रक्सौल को अंतरराष्ट्रीय शहर के रूप में पहचान मिले,इसके लिए रेल प्रशासन को पहल की जरूरत है।स्थानीय रेल प्रशासन को चाहिए कि पड़ोसी देश नेपाल के लिए आनेवाले देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए आवश्यक पहल करें तथा पर्यटकीय शहर के रूप में रक्स...
प्रतिबंधित भारतीय नोट के साथ नेपाली युवक को वीरगंज पुलिस ने पकड़ा

प्रतिबंधित भारतीय नोट के साथ नेपाली युवक को वीरगंज पुलिस ने पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार मे पंचायत चुनाव 2021 को ले कर बॉर्डर पर चौकसी तेज हो गई है।इसी बीच नेपाल पुलिस ने वीरगंज बॉर्डर से 1 लाख 48 हजार रुपये प्रतिबंधित भारतीय नोट बरामद किया है।ये नोट 500 के 296 पीस है।साथ ही 100 के 5 अदद नोट भी बरामद हुए,जो प्रतिबंधित नही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, वीरगंज के रजत जयंती चौक से मंगलवार की देर शाम नियमित जांच के क्रम में इनरवा पुलिस टीम ने बरामद क़िया।इस दौरान हरे रंग के नेपाली नम्बर वाले अपाची बाइक पर सवार युवक को भी नियंत्रण में लिया गया।जिसकी पहचान पर्सा जिला के बहुदर माई नगर पालिका वार्ड 4 निवासी अजय कुमार शर्मा(  25 वर्ष ) के रूप में की गई है।इसकी पुष्टि वीरगंज ( पर्सा ) के एसपी बेल बहादुर पांडे ने करते हुए बताया कि अवैध रूप से प्रतिबंधित मुद्रा रखने के आरोप में ऊक्त कार्रवाई की गई है।मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।जबकि, बरामद...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!