Wednesday, March 11

नेपाल

भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के समर्थन में सड़क पर उतरे नेपाल के हिंदूवादी संगठन,किया प्रदर्शन

भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के समर्थन में सड़क पर उतरे नेपाल के हिंदूवादी संगठन,किया प्रदर्शन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के पैगम्बर मोहम्मद पर किए टिप्पणी को लेकर भारत क्या विदेशों में भी उन पर कानूनी कार्रवाई की मांग को ले कर मुस्लिम संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, वही अब हिंदूवादी संगठन नूपुर व जिंदल के समर्थन में सड़क पर उतर गए है। शुक्रवार को नेपाल की औधोगिक नगरी वीरगंज के भारतीय महा वाणिज्य दूतावास के आगे मुस्लिम संगठनो ने जुम्मे के नमाज के बाद अपना उग्र प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया था। भारतीय महावाणिज्य दुतावास के आगे खूब नारेबाजी व विरोध हुआ।वहीं शनिवार को हिंदूवादी संगठन ने बीरगंज में नूपुर कर समर्थन में जुलूस निकाला ।जो विभिन्न सड़क मार्ग होते हुए भारतीय महावाणिज्य दूतावास के आगे समाप्त हुआ। हिंदू वादी संगठन के जय श्री राम के नारे से पूरा शहर गुंजित रहा ।हाथ में बड़े बड़े बैनर पोस्टर...
नूपुर शर्मा विवाद का नेपाल में भी असर, जुम्मे की नमाज के बाद वीरगंज में विरोध प्रदर्शन

नूपुर शर्मा विवाद का नेपाल में भी असर, जुम्मे की नमाज के बाद वीरगंज में विरोध प्रदर्शन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
*प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ भी किया धक्का मुकी,करना पड़ा हल्का लाठी चार्ज *नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय वाणिज्यदूतावास के बाहर किया गया जम कर प्रदर्शन *अचानक हुए विरोध प्रदर्शन से पुलिस भी सकते में,नेपाल पुलिस अलर्ट मोड में रक्सौल।(vor desk)। बीजेपी से नेत्री नूपुर शर्मा के निष्कासन किये जाने के बाद भी विवाद थमने का नाम नही ले रहा है।देश विदेश में विरोध प्रदर्शन का सील सिला चल पड़ा है। पैगम्बर मोहम्मद साहब के ऊपर टिपण्णी के बाद शुक्रवार को जहां देश के विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए,वहीं, पड़ोसी देश नेपाल में भी नूपुर शर्मा को लेकर खूब विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने जुमे के नमाज के बाद उग्र होकर प्रदर्शन करने वीरंगज के सड़को पर उतर गए ।मुस्लिम समुदाय के लोग और घण्टो व्यापक प्रदर्शन किए और मोहम्मद के शान में ,गुस्ताख...
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने आर्केस्टा से 9 नेपाली लड़कियों को कराया मुक्त

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने आर्केस्टा से 9 नेपाली लड़कियों को कराया मुक्त

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk )। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम रक्सौल व मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली द्वारा मानव तस्करीरोधी के लिए छापेमारी का अभियान शनिवार को चलाया गया। इस दौरान अलग अलग आर्केस्ट्रा पर छापेमारी की गयी। जिसमें 9 नेपाली लड़कियों को चुंगल से छुड़ाया गया। कोठी रोड रामगढ़वा, लक्ष्मीपुर में अलग अलग आर्केस्ट्रा पर टीमों का संयुक्त अभियान चला। जिसमें एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम रक्सौल के प्रभारी सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के साथ संयुक्त रूप से सर्किल इंस्पेक्टर सुगौली अभय कुमार, एनजीओ मिशन मुक्ति फाउंडेशन, एनजीओ अपरच्यूनिटी विलेज नेपाल तथा सुगौली, रामगढ़वा, भेलाही थाना की पुलिस भी थी। ...
अब भी दिलों पर राज करते हैं नेपाल के पूर्व राजा वीरेंद्र,दरबार हत्याकांड के इक्कीस वर्ष पूर्ण होने पर दी गई श्रद्धांजली

अब भी दिलों पर राज करते हैं नेपाल के पूर्व राजा वीरेंद्र,दरबार हत्याकांड के इक्कीस वर्ष पूर्ण होने पर दी गई श्रद्धांजली

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के राज दरबार हत्याकांड के इक्कीस वर्ष पूरे हो गए।इस 1 जून 2001 को हुए दरबार हत्याकांड का रहस्य आज भी सामने नही आ सका।अधिसंख्य लोगों का मानना है कि हत्याकांड विदेशी साज़िश का हिस्सा थी।इक्कीस वर्ष बाद भी नेपाल के लोग पूर्व राजा वीरेन्द्र विक्रम शाह को नही भूल सके हैं।यही नही प्रजावत्सल व विष्णु तुल्य माने जाने वाले पूर्व राजा वीरेन्द्र की कमी आज भी महसूस की जाती है।आज पुण्य तिथि पर नेपाल में उन्हें याद किया गया,लोग उस काली रात की घटना को याद कर सिहर उठे। इसी क्रम में गुरुवार को वीरगंज में' देश भक्त राज्य भक्त संस्था' के द्वारा स्व राजा वीरेंद्र वीर विक्रम शाह देव पुण्य तिथि मनाई गई और उन्हें शिद्दत से याद किया गया।संस्था के अध्यक्ष दीपेंद्र रौनियार ने कहा कि नेपाली नागरिको के दिलों में आज भी हिन्दू हिर्दय सम्राट स्व 0वीरेंद्र विक्रम साह देव जिंदा है,उनकी ज...
इंडो-नेपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने दी वीरगंज के नव निर्वाचित मेयर राजेश मान सिंह को शुभकामनाएं, जन समस्या के निदान पर हुई चर्चा

इंडो-नेपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने दी वीरगंज के नव निर्वाचित मेयर राजेश मान सिंह को शुभकामनाएं, जन समस्या के निदान पर हुई चर्चा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। नेपाल के गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडो- नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल के बीरगंज महानगर पालिका के नवनिर्वाचित मेयर राजेश मानसिंह को बीरगंज महा नगर पालिका कार्यालय में जाकर शुभकामनाएं दी।साथ ही जुड़वा शहर रक्सौल की ओर से स्मृति चिन्ह एवं दोशाला देकर सम्मानित किया । उक्त अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा रक्सौल और वीरगंज जुडवा शहर की तरह है। हमारी संस्कृति और विरासत एक है। उन्होंने नवनिर्वाचित मेयर से सर्वप्रथम सरिसवा नदी प्रदूषण मुक्ति हेतु बीरगंज के उद्योग के कचरे व रसायन की गंदगी से मुक्त कराने की दिशा में कदम उठाने की मांग की।वहीं, रक्सौल से बीरगंज जाने वाले वाहन की एंट्री का समय संध्या 4:00 बजे से 6:00 बजे तक कराने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे दोनों शहर के बीच में आवाजाही के दृष्टिकोण व्यापारी समेत सी...
भारत से जाने वाला पेट्रोल अब नेपाल में नही रहा सस्ता,सीमा क्षेत्र के पेट्रोल पम्पो की लौट रही रौनक

भारत से जाने वाला पेट्रोल अब नेपाल में नही रहा सस्ता,सीमा क्षेत्र के पेट्रोल पम्पो की लौट रही रौनक

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत सरकार द्वारा पेट्रो पदार्थों के मूल्यों में कई गयी कटौती से नेपाल में पेट्रो मूल्यों में हुई वृद्धि से सीमाई पेट्रोल पंपों के दिन बहुरने लगे है।अब नेपाली पेट्रोल पंपों पर भारतीय लोगों व वाहनों की लंबी कतारें नही लग रही है।इससे भारतीय क्षेत्र के सीमाई पेट्रोल पंपों पर रौंनक बढ़ गयी है।जानकारी के मुताबिक,बढ़ती महंगाई से राहत के लिए एक ओर भारत सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में दी गई छूट के कारण देश मे पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में गिरावट आई है और तो दूसरी ओर नेपाल सरकार ने मंहगाई व घाटा का हवाला देकर एक सप्ताह में लगातार दूसरी बार दस रुपया प्रति लीटर दाम बढ़ाए हैं। अब तक नेपाल आयल निगम लिमिटिड के पेट्रोल डीजल के दामों से बिहार नेपाल सीमा के सीमाई उपभोक्ताओं को बिहार की अपेक्षा बड़ी राहत मिलती थी। विगत कई वर्षों से बिहार की अपेक्षा नेपाल में 15...
वीरगंज महानगरपालिका में मेयर पद पर राजेशमान सिंह व डिप्टी मेयर में इम्तेयाज आलम विजयी

वीरगंज महानगरपालिका में मेयर पद पर राजेशमान सिंह व डिप्टी मेयर में इम्तेयाज आलम विजयी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के वीरगंज महानगरपालिका में इस बार परिवर्तन की लहर दिखी। जनता समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राजेशमान सिंह को भारी बहुमत से विजय मिली है ।उन्हें कुल 46215 मत प्राप्त हुआ है। उनके प्रतिद्वंदी नेकपा एमाले के उम्मीदवार एवं निवर्तमान मेयर विजय कुमार सरावगी को 23671 मत पर सन्तोष करना पड़ा। श्री सिहं सिंह को 22555 मत से विजय मिली है।विजयी घोषित होने के बाद वीरगंज में विजय जुलूस का आयोजन हुआ।इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि वीरगंज नेपाल का आदर्श महानगर बनेगा। शपथ ग्रहण के 24 घण्टे बाद जनता को परिवर्तन की अनुभूति महसूस होने लगेगी।उन्होंने कहा कि कर शुल्क न्यूनतम होगा।उन्होंने यह भी कहा कि अब तक महानगर पालिका में हुए सरकारी योजनाओं व निर्माण कार्यो की जांच कराई जाएगी।अनियतमित्ता मिली,तो अखितयार से जांच को लिखा जाएगा। मेयर राजेश मान सिंह ...
वीरगंज में मनी बुद्ध जयंती,सीएम लाल बाबू राउत ने कहा-‘पीएम मोदी की यात्रा फलदायी व ऐतिहासिक !

वीरगंज में मनी बुद्ध जयंती,सीएम लाल बाबू राउत ने कहा-‘पीएम मोदी की यात्रा फलदायी व ऐतिहासिक !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
-वीरगंज में मनी बुद्ध जयंती-भिस्वा बौद्ध क्षेत्र का होगा विकास:सीएम-निकली भव्य शोभा यात्रारक्सौल।(vor desk  )।एक ओर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के लुम्बिनी पहुंच कर माया मन्दिर में पूजा अर्चना की,जिस पर सभी की नजर टिकी रही और भारत-नेपाल के द्विपक्षिय रिश्ते की मजबूती के दृष्टिकोण से यह ऐतिहासिक यात्रा रही। वहीं,दुसरी ओर वीरगंज में वीरगंज बौद्ध समिति के तत्वाधान में 2566 वां बुद्ध जयंती समारोह पूर्वक मनाई।जिंसमे मधेश प्रदेश के सीएम लाल बाबू राउत ने शिरकत किया और वीरगंज के भीष्वा  स्थित बुद्ध मन्दिर में पूजा अर्चना कर देश दुनिया के लिए शांति  की कामना की।इस मौके पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान बुद्ध के जयंती के दिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कस लुम्बिनी भ्रमण फलदायी व ऐतिहासिक साबित होगा।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लुम्बिनी आगमन से यह भ्रम...
नेपाल स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी:नेपाली कांग्रेस आगे,एमाले दूसरे नम्बर पर सिमटी

नेपाल स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी:नेपाली कांग्रेस आगे,एमाले दूसरे नम्बर पर सिमटी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल में शुक्रवार को हुए 543 स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम के लिए काउंटिंग पांचवे दिन भी जारी रही।मंगलवार की सुबह तक कि रिपोर्ट में नेपाली कांग्रेस अग्र स्थान पर चल रही है। कुल 235 निकाय के नगर पालिका प्रमुख, उप प्रमुख,गांव पालिका अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष लिए संपन्न काउंटिंग में नेपाली कांग्रेस 108 सीट ले कर प्रथम स्थान बनाया है।तो,शुरुवाती गिनती में आगे चल रही एमाले पिछड़ गई है।दूसरे नम्बर पर पहुंची एमाले को 63 स्थानों पर जीत मिली है। वहीं,इसी तरह ,नेकपा(माओवादी केंद्र ) 51 जगह जीत कर तीसरे स्थान पर है।तो,नेकपा( एकीकृत समाजवादी पार्टी ) ने 4 व जनता समाजवादी पार्टी ने 2 सीट जीता है।इसकी पुष्टि नेपाल निर्वाचन आयोग के प्रमुख दिनेश कुमार थपलिया ने की है।उन्होंने बताया कि काउंटिंग लगातार जारी है। इधर,पर्सा जिला ...
पीएम मोदी ने दिया नेपाल को हर सम्भव सहयोग का भरोसा, भारत-नेपाल के बीच 6 समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर

पीएम मोदी ने दिया नेपाल को हर सम्भव सहयोग का भरोसा, भारत-नेपाल के बीच 6 समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
लुंबिनी (नेपाल)।भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी ने भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय भागीदारी बढ़ाने और मौजूदा सहयोग संंबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की। बता दे कि नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा के निमंत्रण पर मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को लुम्बिनी पहुंचे थे।दोनों नेताओं की बैठक के बाद सांस्कृतिक संबंधों, शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और पनबिजली परियोजना सहित छह समझौता पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। *बौद्ध अध्ययन पीठ की स्थापना के लिए सहमति पत्र पर हुआ हस्ताक्षर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया है-'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लुंबिनी में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से द्विपक्षीय वार्ता की। यह हमारी बहुआयामी साझेदारी में जारी सहयोग ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!