Wednesday, March 11

नेपाल

भारतीय से लूटी हुई रकम समेत  भारतीय समेत 8 नेपाली अपराधी गिरफ्तार

भारतीय से लूटी हुई रकम समेत भारतीय समेत 8 नेपाली अपराधी गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*पकड़ा गया भारतीय रक्सौल के अहिरवा टोला का निवासी रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के वीरगंज में एक भारतीय नागरिक को हथियार दिखा कर अपहरण  और लूट पाट करने के मामले में एक अपराधिक गिरोह का उद्भेदन करते हुए कुल आठ अपराधियो को गिरफ्तार किया है।रेल एसपी कोमल शाह ने बताया कि सीमावर्ती बिहार राज्य के विशाल कुमार पटेवा को वीरगन्ज महानगरपालिका वार्ड नम्बर 6 रेलवे रोड से विगत गुरुवार को दिन दहाड़े हथियार दिखा कर अपहरण कर लूट पाट कर ली गई थी।इसी मामले में त्वरित करवाई करते हुए अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में रेलवे रोड से वीरगंज  महानगरपालिका वार्ड नम्बर 2 छपकैया निवासी सद्धाम अन्सारी, वार्ड  नम्बर 11श्रीपुर निवासी सन्तोष लामा, मोजालिम मियाँ ,रोशन थापा , वार्ड नम्बर 24रामगढवा निवासी विजय महतो , बारा जिला के परवानीपुर गाउँपालिका वार्ड  नम्बर 3 निवासी  नबाब हुसेन...
वीरगंज में पुलिस इंस्पेक्टर विशाल मल्ल के विदाई समरी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वीरगंज में पुलिस इंस्पेक्टर विशाल मल्ल के विदाई समरी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नेपाल, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज।(vor desk)। नेपाल के परसा जिला के वीरगंज स्थित पुलिस कार्यालय विरता के पुलिस निरीक्षक विशाल मल्ला का विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न हो गया है बीरगंज महानगर पालिका के डिप्टी मेयर इम्तियाज आलम ने वीरता पुलिस कार्यालय के पुलिस इंस्पेक्टर विशाल मल्ल को माल्यार्पण कर व प्यार की निशानी देकर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया। विदाई कार्यक्रम में डिप्टी मेयर इम्तियाज आलम ने अपने भाषण के दौरान कहा की पुलिस इंस्पेक्टर विशाल मल्ल द्वारा किए गए कार्य को हम बीरगंज वासी कभी नहीं भूलेंगे। यहां किया गया कार्य आने वाले पुलिस निरीक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यहां के कार्यकाल के दौरान कहीं से भी कोई शिकायत नहीं सुनी गई और हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में वह पदोन्नत होकर हमारे बीरगंज वापस आएंगे और बीरगंज वासियों का रिश्ता कभी नहीं टूटेगा. विदाई कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के ...
हेलमेट में छुपा कर ले जा रहे 18 लाख रुपए नेपाली मुद्रा और प्रतिबंधित 500 के चार नोट के साथ रक्सौल के दो युवक वीरगंज में धराये

हेलमेट में छुपा कर ले जा रहे 18 लाख रुपए नेपाली मुद्रा और प्रतिबंधित 500 के चार नोट के साथ रक्सौल के दो युवक वीरगंज में धराये

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज।(vor desk)। नेपाल के बीरगंज पुलिस ने बीरगंज-रक्सौल मार्ग अंतर्गत नेपाल कस्टम कार्यालय क्षेत्र से दो भारतीय नागरिकों को 18 लाख नेपाली एवं दो हजार भारतीय रुपया के साथ गिरफ्तार किया है।भारतीय नोट पांच सौ के चार पीस बरामद किए गए,जिसके प्रचलन पर नेपाल में प्रतिबंध है।गिरफ्तार आरोपी अपने हेलमेट के अंदर उक्त रुपया को छुपा कर अवैध रूप से ले जा रहे थे, तभी पुलिस टीम ने जांच में उन्हें गिरफ्तारी कर लिया। उनकी पहचान 26 वर्षीय राकेश कुमार एवं 27 वर्षीय प्रसंजित कुमार के रूप में हुई है।जो रक्सौल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 11 के निवासी बताए गए हैं।।साथ ही भारतीय नम्बर प्लेट की  दो बाइक संख्या बीआर 05एटी 8967 और बीआर 05एभी 6871 को भी जब्त की गई है।दोनो हेलमेट पहन रखे थे।जांच में राकेश के हेलमेट से 9लाख और प्रसंजित के हेलमेट से 9लाख तथा नेपाल में प्रतिबंधित 500 के चार नोट यानी दो हजार भार...
रेल रोड लूट कांड : क्या हुंडी की रकम की हुई लूट?रेल पुलिस मुख्य अपराधी और हथियार के लिए कर रही छापेमारी!

रेल रोड लूट कांड : क्या हुंडी की रकम की हुई लूट?रेल पुलिस मुख्य अपराधी और हथियार के लिए कर रही छापेमारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*अपनो के घात से हुई वारदात?रेल पुलिस कर रही पीड़ित के होश में आने का इंतजार! *पीड़ित के छाती से नही निकल सकी है गोली,शरीर पर है 14जख्म,आईसीयू में इलाज जारी!रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल स्टेशन से 500मीटर की दूरी पर बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे स्टेशन रोड में कथित रूप से ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक को गोली और चाकू मार कर लूट पाट करने के मामले में रेल पुलिस एसपी डाo कुमार आशीष के निर्देश पर मुख्यालय -2  मुजफरपुर कैम्प बेतिया के रेल डीएसपी पंकज कुमार के  नेतृत्व में एक क्यू०आर०टी० का गठन कर सघन छापेमारी की जा रही है।अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।दोनो पुरुष हैं और रक्सौल के निवासी हैं।हालाकि,उनकी पहचान गोपनीय रखी गई है।मिले सुराग के आधार पर रेल पुलिस अग्रतर जांच और कारवाई में जुटी हुई है।टीम रक्सौल बाजार समेत आस पास के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।जो देर रात्रि ...
वीरगंज स्थित भारतीय  महा वाणिज्य दूतावास में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस!

वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पड़ोसी देश नेपाल में भारत के आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अमृत महोत्सव समारोह पर 'धक -धक इंडिया' का माहौल रहा। एक ओर जहां काठमांडु स्थित भारतीय दूतावास में धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया और तिरंगा फहराया।वहीं,वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास द्वारा धूमधाम के साथ समारोहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। भारतीय महावाणिज्यदूत नीतेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गान गाया गया।भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा दिए गए राष्ट्र के नाम संबोधन का पढा गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए थे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत, गृह ...
रक्सौल-वीरगंज बॉर्डर पर ‘मैत्री सूत्र बंधन’कार्यक्रम आयोजित, पूर्व उप मुख्य मंत्री रेणु देवी ने ‘नेपाली भाइयों’ को बांधी राखी!

रक्सौल-वीरगंज बॉर्डर पर ‘मैत्री सूत्र बंधन’कार्यक्रम आयोजित, पूर्व उप मुख्य मंत्री रेणु देवी ने ‘नेपाली भाइयों’ को बांधी राखी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत-नेपाल सीमा पर इस बार भाई -बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन अनोखे अंदाज में मनाया गया।बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा नेत्री रेणु देवी ने रक्सौल-वीरगंज बॉर्डर पर नेपाली राजनीतिज्ञों- पुलिस -प्रशासन ,सेना , एपीएफ के अधिकारियों सहित -समाजसेवियों- प्रबुद्धजनों को राखी बांधी और मुहं मीठा कराया। उन्होंने कहा कि भारत -नेपाल का संबंध बेटी रोटी व रक्त का है।सदियों पुराने इस सम्बंध को कोई तोड़ नही सकता।यह रक्षा बंधन का पर्व इस रिश्ते को और मजबूत बनाता है।हमारी यही कामना और चाहत है कि इस रिश्ते को किसी की नजर न लगे।उन्होंने कहा कि नेपाल श्री लंका वाली स्थिति में नही है,न होगी।भारत सरकार हर पल नेपाल सरकार के साथ कदम कदम पर मजबूती से खड़ी है। बता दे कि इस कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की शाम नेपाल-भारत सहयोग मंच( नेपाल )की ओर से किया गया था।जि...
एसएसबी ने बाइक पर सवार दो नेपाली तस्करों को 4 किलो गांजा के साथ पकड़ा

एसएसबी ने बाइक पर सवार दो नेपाली तस्करों को 4 किलो गांजा के साथ पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के पनटोका और वीरगंज के छपकैया को जोड़ने वाले 393 पिलर के रूट पर डयूटी कर रहे 47 वी वाहिनी एसएसबी हवाई अड्डा के जवानों द्वारा नेपाल से भारत की ओर आ रही नेपाली बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर( NXG लाल रंग, ना. 1ए प 2501) पर बैठे दो नेपाली व्यक्तियों को जांच के क्रम में 4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया हैं।पकड़े गए तस्कर की पहचान परमेश्वर पंडित थारू( 40 वर्ष) व प्रदीप साहनी (18 वर्ष ) के रूप में हुई ,जो बडेरवा, थाना – एकटंगा मनवा बाजार, जिला -पर्सा(नेपाल) के रहने वाले हैं।एसएसबी के मुताबिक, शक के आधार पर चेक करने पर प्लास्टिक में लपेटकर कमर में बांध कर छुपाये हुए 04 किलोग्राम गाँजे के साथ दोनो को पकड़ा गया।पूँछ ताछ में इन लोगों ने बताया कि वो पहाड़ से गांजा लाकर इसी तरह छुपाकर भारत में गाँजे की तस्करी करते हैं और डिमांड के अनुसार माल की सप्लाई रामगढ़वा, रक्सौल, और आस ...
नेपाल- भारत रिश्ते की मजबूती के लिए ‘वीरगंज-दिल्ली’ पद यात्रा पर  निकले नेपाली युवा शेख मुन्ना,हुआ स्वागत!

नेपाल- भारत रिश्ते की मजबूती के लिए ‘वीरगंज-दिल्ली’ पद यात्रा पर निकले नेपाली युवा शेख मुन्ना,हुआ स्वागत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।वीरगज के युवा शेख मुन्ना शनिवार से वीरगंज-दिल्ली के बीच पैदल यात्रा पर निकले हैं।उनका लक्ष्य है कि 18 से 24 दिनों के बीच दिल्ली पहुंच कर यात्रा का संदेश देना,जो,शांति,मैत्री, सद्भाव व आपसी रिश्ते की मजबूती है। उनका कहना है कि नेपाल -भारत जनस्तर व मैत्री रिश्ते को मजबूत बनाने ,नेपाल की पहचान विश्व स्तर पर स्थापित करने,पर्यटन प्रवर्धन के उद्देश्य से पद यात्रा पर निकले हैं। शेख मुन्ना दिल्ली के पार्लियामेंट हाउस के तक पैदल जाएंगे।गौरतलब है कि 30 वर्षीय शेख मुन्ना ताइक्वांडो खिलाड़ी है,बतौर प्रशिक्षक युवाओं को ताइक्वांडो सिखाते हैं। इस मौके पर सुबह 7 बजे वे नेपाल के राष्ट्रीय पोशाक में सज धज कर नेपाल व भारत के झंडे के साथ मैत्री संदेश देते हुए जब पैदल निकले तो उनके स्वागत के लिए वीरगज समेत सीमा क्षेत्र में लोग उमड़ पड़े।यह पद यात्रा भारत के अ...
नेपाल में 20 नवम्बर 2022 को केंद्र व राज्य सरकार के लिए एक ही चरण में होंगे चुनाव,चुनाव आयोग सक्रिय !

नेपाल में 20 नवम्बर 2022 को केंद्र व राज्य सरकार के लिए एक ही चरण में होंगे चुनाव,चुनाव आयोग सक्रिय !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।( vor desk )।नेपाल सरकार ने गुरुवार, 4 अगस्त को देश मे आम चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है।गुरुवार को देउबा सरकार ने आगामी 20 नवंबर 2022 यानी नेपाली तिथि के अनुसार मंगसिर 4 गते को संघीय और प्रांतीय चुनावों को आयोजित करने के अपने दृढ़ संकल्प की घोषणा की है। नेपाल मंत्रिमंडल की एक बैठक में चुनाव आयोग (ईसी) की सिफारिश के आधार पर 22 नवम्बर को चुनाव कराने का यह फैसला लिया गया था। सिफारिश के अनुसार, चुनाव निकाय के प्रबंधन के लिए लागत प्रभावी और आसान बनाने के लिए एक ही दिन यानी एक ही चरण में चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व में गठबंधन सरकार अब कार्यवाहक बन गई है और चुनावों की घोषणा के परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमर्थ है। मुख्य चुनाव आयुक्त दिनेश कुमार थपलिया का दावा है कि चुनाव आयोग की तैयारी पूरी करने के लिए ...
6 मैग्नीट्यूड तीव्रता वाले भूकम्प के झटके से हिला नेपाल -बिहार, नेपाल के खोटाँग का मार्तिमबिर्ता था केंद्र बिंदु !

6 मैग्नीट्यूड तीव्रता वाले भूकम्प के झटके से हिला नेपाल -बिहार, नेपाल के खोटाँग का मार्तिमबिर्ता था केंद्र बिंदु !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू/रक्सौल।( vor desk )। नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6 मैग्नीट्यूड मापी गई है।पूर्वी चंपारण समेत बिहार के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल से सटे मधुबनी, समस्तीपुर, अररिया, कटिहार, सीतामढ़ी समेत भारत के कई राज्यों में सुबह 7.58 बजे धरती हिली।लोगों का कहना है कि उन्हें भी झटके महसूस हुए।हालांकि,यह झटका नेपाल की अपेक्षा बिहार में कम था। रविवार छुट्टी का दिन होता है।ऐसे में सुबह-सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर की ओर भागे। हालांकि, गनीमत रही कि भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।बताया गया है कि पूर्वी चंपारण में तकरीबन 30 सेकेंड तक का हल्का सा भूकम्प का झटका महसूस किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि सुबह 7.58 ब...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!