रक्सौल -वीरगंज मुख्य सड़क हो कर नेपाल प्रवेश के लिए वीरगंज कस्टम ने कायम किया नया रूट,वापसी यथावत !
वीरगंज कस्टम यार्ड में बना नया कस्टम कार्यालय,भारतीय वाहनों की इंट्री के लिए खुला नए कार्यालय में इंट्री सेंटररक्सौल।(vor desk)। इंडो नेपाल बॉर्डर के रक्सौल वीरगंज मुख्य सड़क पर आवाजाही के नियमो में बदलाव किए जाने से भारतीय पर्यटकों की परेशानी बढ़ गई है।अब उन्हे नए रूट से नेपाल में प्रवेश कराया जाएगा।इसके लिए नेपाल कस्टम ने बदलाव किया है।मिली जानकारी के मुताबिक,मुख्य सड़क की बजाय अब वीरगंज कस्टम यार्ड हो कर बिरगंज शहर में इंट्री करनी होगी।जबकि,वापसी मुख्य सड़क से ही होगी।
इस नए नियम को लागू करते हुए मुख्य सड़क पर बैरिकेटिंग और अस्थाई चेक पोस्ट कायम किया गया है। जहां बताया जा रहा है कि कस्टम यार्ड हो कर इंट्री करें।साइकल ,बाइक, ई रिक्शा से ले कर चार पहिया और भारी वाहनों पर यह नियम कड़ाई के साथ लागू कर दी गई है,जबकि,वीरगंज से वापसी मुख्य सड़क पर यथावत है।
बताय...









