Wednesday, March 11

नेपाल

नेपाल पुलिस ने चांदी से बने गहनों की खेप  के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार!

नेपाल पुलिस ने चांदी से बने गहनों की खेप के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत नेपाल सीमा पर इन दिनों चांदी के गहनों की तस्करी शुरू हो गई है।इसी बीच गुप्त सूचना पर नेपाल पुलिस ने जांच के दौरान लाखों रुपए मूल्य के चांदी के बने गहनों की बड़ी खेप के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए बारा जिला के एसपी ने बताया कि वीरगंज से कलैया के तरफ आ रहे ना 16 पर 4016 नंबर के मोटरसाइकिल को परवानीपुर गांवपालिका वार्ड नंबर 5 नहर रोड में रोक कर जांच किया गया, इस दौरान मोटरसाइकिल में छूपाकर रखे गए चांदी का पायल, पौजेब, बिछिया एवं बाला सहित कई तरह का गहना बरामद किया हुआ, जिसका तौल करने पर 4 किलोग्राम वजन पाया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 3 निवासी 40 वर्षीय राजेश शाह के रूप में हुई है। वही बरामद चांदी का अनुमानित कीमत 5 लाख रुपया आंकी गयी है। ...
भारत -नेपाल मैत्री पुल पर एसएसबी के चेक पोस्ट से खलबली,नेपाल के एतराज पर एसएसबी ने बताया अंतर्राष्ट्रीय नियमो के अनुकूल!

भारत -नेपाल मैत्री पुल पर एसएसबी के चेक पोस्ट से खलबली,नेपाल के एतराज पर एसएसबी ने बताया अंतर्राष्ट्रीय नियमो के अनुकूल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल वीरगंज मुख्य सड़क अंतर्गत के मैत्री पुल पर एसएसबी की चेक पोस्ट स्थापित करने के बाद अफरा तफरी का माहौल रहा। एस एस बी द्वारा बुधवार को अहले सुबह बॉर्डर के फ्रंट लाइन पर सुरक्षा चौकसी और जांच शुरू करने के बाद असमाजिक तत्वों के द्वारा यह अफवाह उठा दिया गया कि भारत-नेपाल मैत्री पुल के नेपाल के हिस्से पर एसएसबी ने अपना कब्जा कर लिया है।वन टू वन जांच की जा रही है।महिलाओ को भी वाहन से उतार कर जांच की जा रही है।इसके बाद विपरीत माहौल बनाने की कोशिश शुरू हो गई।कुछ समय के लिए भारत नेपाल को जोड़ने वाली सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। हालांकि दोनों देशों के अधिकारियों के पहुचने व बात चीत से गतिरोध को खत्म किया गया व पुनः सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाया गया। वही नेपाल पुलिस ने भी पहले मैत्री पुल पर एसएसबी के द्वारा पोस्ट लगाने पर...
कई देशों के विदेशी मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक नेपाल में धराया

कई देशों के विदेशी मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक नेपाल में धराया

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिक को कई देशों के विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया है। काठमांडू वीरगंज सड़क खंड के रातों माटी चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में मकवानपुर के इलाका पुलिस कार्यालय पशुपति नगर और रातों माटी चेक पोस्ट पुलिस टीम को उक्त सफलता मिली है।इस दौरान 23 लाख 38 हजार 571रुपैया बराबर के विदेशी मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक रम्भु दास को नियंत्रण में लिया गया। मकवान पुर के एसपी ने बताया कि हेटौडा से वीरगंज की ओर आ रहे नेपाली नंबर के वाहन की जांच में भारत के बिहार के पूर्वी चम्पारण अंतर्गत पलनवा थाना क्षेत्र के परसौना वार्ड संख्या 9निवासी रम्भु दास(40वर्ष) को संदेहास्पद पा कर जांच की गई।जिसमे शरीर और झोले में छुपा कर रखे गए स्थिति में उक्त बरामदगी हुई।पकड़े गए दास के पास से युरो 50 के दर का 80पीस , जापानी मुद्रा 1000 दर का 133 पीस, साउदी अरब का रियाल 1000 हजा...
रक्सौल बॉर्डर पर नेपाल से आ रहा संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार,भारतीय आधार-पैन कार्ड के साथ वोटर आईडी भी मिला!

रक्सौल बॉर्डर पर नेपाल से आ रहा संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार,भारतीय आधार-पैन कार्ड के साथ वोटर आईडी भी मिला!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*पकड़े गए बांग्लादेशी ने किया दावा ,साउथ कोरिया जाने के लिए एनओसी लेने आया था रक्सौल इमिग्रेशन रक्सौल ।(vor desk)। भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवस्थित रक्सौल बॉर्डर पर एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया हैं,जिससे सनसनी है। खुफिया एजेंसी सक्रिय हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,रक्सौल स्थित इमिग्रेशन विभाग ने उक्त बांग्लादेशी नागरिक श्रवण बरुवा उर्फ रोनाल को गिरफ्तार किया है। वह अपने को बौद्ध भिक्षु होने का दावा कर रहा है।जिसको ले कर उससे पूछ ताछ चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक,वह नेपाल से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था,इसी बीच रविवार की शाम उसे दबोच लिया गया। उसके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट के साथ भारतीय आधार कार्ड, पैन कार्ड व वोटर आईडी बरामद हुआ है। उसकी पहचान बांग्लादेश के रंगुनिया ,चितलांग निवासी नेपाल बरुवा के पुत्र रोनाल बरुवा (27 व...
वीरगंज स्थित गीता मंदिर में महाआरती , हांडी दही प्रतियोगिता के साथ हुआ श्री राधा कृष्ण झांकी का आयोजन!

वीरगंज स्थित गीता मंदिर में महाआरती , हांडी दही प्रतियोगिता के साथ हुआ श्री राधा कृष्ण झांकी का आयोजन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन सोमवार को वीरगंज के प्रसिद्ध गीता मंदिर में छठियार उत्सव समारोह का भव्य आयोजन हुआ।इस मौके पर राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।वहीं, विशेष पूजा अर्चना के बाद यूपी के गंगा आरती के तर्ज पर महाआरती का आयोजन हुआ। इस अवसर परदही हांडी (मटका फोड़)प्रतियोगिता और भजन कार्यक्रम भी आयोजित हुए। महाआरती का आयोजन हिंदू परिषद नेपाल ने किया गया,जिसमे बड़ी संख्या में महिला बच्चो ने भगवान कृष्ण की भक्ति में डुबकी लगाया ।इस संबंध में मंदिर के पुजारी अंजनी चौबे ने बताया की जैसे बच्चो के जन्म के 6दिन बाद जन्मोत्सव मनाया जाता है ठीक वैसे ही भगवान कृष्ण के बाद के बाद छठियार उत्सव मनाया गया है। ...
भारतीय ट्रकों से अवैध कर वसूली और धांधली का मामला तूल पकड़ा,  एसपी कोमल विक्रम शाह ने दिया कारवाई का आश्वासन!

भारतीय ट्रकों से अवैध कर वसूली और धांधली का मामला तूल पकड़ा, एसपी कोमल विक्रम शाह ने दिया कारवाई का आश्वासन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ ने गैर कानूनी वसूली पर जताई आपत्ति रक्सौल।(vor desk)।वीरगंज- पथलैया औधोगिक कॉरीडोर में तीन जगह सवारी कर और कबाड़ी कर वसूली से त्रस्त भारतीय और नेपाली मालवाहकों से अवैध और जबरन वसूली का मामला तूल पकड़ गया है।इसके विरोध में चालको ने बीते दिनों वीरगंज आईसीपी बहुवरी रोड जाम कर जम कर विरोध प्रदर्शन भी किया था।चालको का आरोप है कि इस कॉरीडोर में वीरगंज महा नगर पालिका,जीतपुर नगर पालिका और परवानी पुर गांव पालिका द्वारा उक्त कर वसूला जा रहा है,जबकि,आइसीपी बाईपास,पदम रोड और हाईवे सड़क विभाग या हाइवे की सड़क है।इन सड़को से नगर पालिका को कोई लेना देना नही है।बावजूद, तीनो जगह धांधली की जा रही है।एक ही ट्रक से तीनो जगह 2400रुपए यानी1500रुपए भारतीय रूपये वसूला जा रहा है।विरोध प्रदर्शन में शामिल एनएल 01एसी 0532नम्बर के भारतीय मालवाहक के  चालक सन्तोष साह ने बताया कि वीरगंज कस्...
चीन द्वारा नेपाल के आतंरिक मामले में हस्तक्षेप और भारत नेपाल संबंध के विरुद्ध कुटिल रवैया अपनाने के विरोध में वीरगंज में विरोध प्रदर्शन

चीन द्वारा नेपाल के आतंरिक मामले में हस्तक्षेप और भारत नेपाल संबंध के विरुद्ध कुटिल रवैया अपनाने के विरोध में वीरगंज में विरोध प्रदर्शन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
वीरगंज।(vor desk)।चीन द्वारा नेपाल के आतंरिक मामले में हस्तक्षेप और भारत नेपाल संबंध के विरुद्ध कुटिल रवैया अपनाने के विरोध में वीरगंज में विरोध प्रदर्शन करते हुए चाइना गो बैक का नारा लगाया गया।लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ,नेपाल(लोसपा) की परसा जिला इकाई द्वारा यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया और चेतावनी दी गई की चीन अपनी हरकतों से बाज आए।वीरगंज में विरोध जुलूस के बाद घंटाघर चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमे नेपाल में चीनी राजदूत के खिलाफ नारेबाजी हुई। भारत नेपाल संबंध को बिगाड़ने और आंतरिक मामलो में दखल देने के रवैए की कड़ी निन्दा की गई।पार्टी के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल झा के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में कहा गया कि भारत नेपाल संबंध के प्रति चीनी राजदूत की अभिव्यक्ति हेपहा प्रवृत्ति को दर्शाता है और यह कूट नीतिक मर्यादा के विपरीत है,जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता।ने...
एशिया कप में वीरगंज के क्रिकेटर आसिफ शेख ने लगाया 10वां अर्द्धशतक,नेपाली क्रिकेट टीम ने टीम इंडिया के  उड़ाए होश!

एशिया कप में वीरगंज के क्रिकेटर आसिफ शेख ने लगाया 10वां अर्द्धशतक,नेपाली क्रिकेट टीम ने टीम इंडिया के उड़ाए होश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू/रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और यादगार रहा ।नेपाल के ओपनर बैट मैन आसिफ शेख ने सोमवार को भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 के मैच में अर्धशतक जमाकर इतिहास रच दिया।वीरगंज निवासी आसिफ शेख ने अपने खाते में एक गजब की उपलब्धि दर्ज करा ली है।इस उपलब्धि पर नेपालवासी फूले नही शमा रहे।वीरगंज समेत नेपाल में इस उपलब्धि पर हर्ष है और पटाखे फूट रहे हैं ।नेपाल की टीम ने 48.2ओवर खेलते हुए सभी विकेट गंवा कर 231रन की चुनौती पेश की।नेपाल किक्रेट टीम की यह बड़ी उपलब्धि है,जिसने भारत के साथ पूरी दुनियां का ध्यान अपनी ओर खींचा है।इस टीम ने टीम इंडिया के समक्ष चुनौती खड़ी कर दी है। आसिफ शेख ने भारत के खिलाफ 97 गेंदों का सामना किया जिसमें आठ चौके की मदद से 58 रन बनाए।उन्‍होंने अपने वनडे करियर का 10वां अर्धशतक जमाया। बता दें कि श्री लंका के पल्‍लेकले में खेले गए मुकाबले म...
वीरगंज:लायंस क्लब ने प्रदान किया मेडिकल इक्यूपमेंट,आंख के ऑपरेशन और डायलिसीस में मिलेगी मदद!

वीरगंज:लायंस क्लब ने प्रदान किया मेडिकल इक्यूपमेंट,आंख के ऑपरेशन और डायलिसीस में मिलेगी मदद!

नेपाल, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(vor desk)। सच्चे समाज सेवा के लिए ना तो दिखावा की जरूरत होती है और ना ही सस्ती लोकप्रियता के लिए किसी स्टंट की।यदि इच्छा शक्ति,जुनून और कुछ करने का जज्बा हो तो उदाहरण प्रस्तुत किया जा सकता है।ऐसा ही प्रयास वीरगंज में हुआ है।लायंस क्लब ऑफ इंटर नेशनल फाउंडेशन द्वारा वीरगंज में एक कार्यक्रम के बीच विभिन्न चिकित्सकिय संस्थानों को लोक हित के लिए मेडिकल इक्यूपमेंट प्रदान किया गया है।इस क्रम में बतौर मुख्य अतिथि वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ने केडिया आंखा अस्पताल को दिए गए 85लाख के रेटीना के उपचार उपकरण का उद्घाटन किया।इस उपकरण से रेटीना के शल्य क्रिया में मदद मिलेगी।इसी तरह नेपाल मेडा सिटी व्योधा हॉस्पिटल को 4 डायलिसिस मशीन प्रदान किया,जिससे किडनी का निशुल्क डायलिसिस होगा।लायंस क्लब के पदाधिकारी लायन देवकी नंदन अग्रवाल के नेतृत्व में उक्त सामग्री प्रदान की गई।मौके पर संस्था के रमेश...
परसा जिला प्रशासन कार्यालय के नव निर्मित भवन का उप प्रधान मंत्री  ने किया उद्घाटन, दिखाया गया काला झंडा!

परसा जिला प्रशासन कार्यालय के नव निर्मित भवन का उप प्रधान मंत्री ने किया उद्घाटन, दिखाया गया काला झंडा!

नेपाल, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के उप प्रधान मंत्री सह गृह मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ ने वीरगंज में  जिला प्रशासन कार्यालय,परसा के नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद कायम हुए लोक तन्त्र और संघियता की अनुभूति आम जन को कराने की दिशा में नेपाल सरकार लगातार प्रयासरत है।विभिन्न देशों में कार्य कर रहे युवाओं को स्वदेश में ही रोजी रोजगार के अवसर देने की पहल चल रही है।निजी क्षेत्र को विकास का साझेदार बनाया जायेगा,ताकि,देश आर्थिक तरक्की करे।सरकारी सेवा में सुधार के साथ प्रशासनिक कार्यों में दलाली और घूसखोरी बंद करना प्राथमिकता है।उक्त कार्यक्रम परसा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी हीरा लाल रेगमी की अध्यक्षता में हुई।मौके पर वीरगंज महानगर पालिका के मेयर राजेश मान सिंह,मधेश सरकार के राज्य मंत्री रोहबर अंसारी समेत गण मान्य उपस्थित रहे। उप प्रधानमंत्री के खि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!