प्रसिद्ध गांधीवादी राज गोपाल पीवी के नेतृत्व में ‘गांधी से बुद्ध की ओर यात्रा’ के नेपाल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत,
*काठमांडू में वर्ल्ड सोशल फोरम के कार्यक्रम में शरीक होने से 500से ज्यादा शांति कर्मियो का जत्था पदयात्रा पर निकला
रक्सौल।(vor desk)।।प्रसिद्ध गांधीवादी नेता राजगोपाल पिभी के नेतृत्व में शांतिकर्मियो का एक कारवां को वीरगंज शंकराचार्य द्वार पर स्वागत किया गया है। गांधी से बुध्द की ओर नारा के साथ दिल्ली के राजघाट से बिहार के चम्पारण होते हुए वीरगंज नाका होते हुए यह दो सौ लोगों का पदयात्री समूह को वीरगंज महानगरपालिका के नगर प्रमुख राजेशमान सिंह ने स्वागत अभिनन्दन किया है।
इस अवसर पर नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार बैद और नेपाल के जाने-माने गांधीवादी चिंतक चन्द्रकिशोर भी उपस्थित थे। "जय जगत 'के उद्घोष से सम्पूर्ण बोर्डर क्षेत्र अभिगुंजित हो रहा था जिससे माहौल बहुत ही प्रेरक बन रहा था। राजगोपाल पिभी ने नगर प्रमुख राजेश मान सिंह को काष्ठ का "हल ' उपहार मे...









