प्रकृति लम्साल मौत प्रकरण के बाद उड़ीसा से लौट रहे नेपाली विद्यार्थी,भारतीय दूतावास ने दिया निष्पक्ष जांच और कारवाई का आश्वासन,हेल्प लाइन नंबर भी जारी!
रक्सौल।(Vor desk)।उड़ीसा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली नेपाली छात्रा प्रकृति लम्साल की संदिग्ध मौत की घटना के बाद भारत से ले कर नेपाल तक ग़म और गुस्सा है।इस मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय देने की मांग उठ रही है।उड़ीसा सरकार ने इस हाई प्रोफाइल मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है।इस बीच,नेपाल के विभिन्न विद्यार्थी संगठन सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।वीरगंज में नेकपा माओवादी के अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र विद्यार्थी यूनियन ने विरोध प्रदर्शन भी किया है।वीरगंज स्थित भारतीय दूतावास के आगे भी प्रदर्शन करने की कोशिश हुई,जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।वहीं,विद्यार्थियों के समूह ने घंटाघर चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर प्रकृति लम्साल के लिए दीप जला कर श्रद्धांजलि दी और करवाई की मांग की।
वहीं,इस घटना के...









