राम मंदिर बनने के बाद पहली राम बारात के दर्शन की थी उत्सुकता,विशेष प्रसाद पाने की लगी थी होड़!
बीरगंज से विदाई के बाद रक्सौल में वर-वधु श्री राम- सीता विवाह रथ यात्रा का स्वागत दृश्य कर रहा था भाव विभोर
रक्सौल।(vor desk)।अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद यह पहली श्री राम जानकी विवाह बारात यात्रा थी,जिसकी झलक पाने को आम जन आतुर थे।यही कारण है कि नेपाल हो या भारत ,जहां से भी यह बारात गुजरी अद्भुत स्वागत हुआ और यह ऐतिहासिक यात्रा यादगार बन गई।राम जानकी रथ पर प्रभु श्री राम और जानकी की प्रतिमा के दर्शन पूजन के साथ ही प्रभु श्री राम,जानकी,लक्षमण, भरत शत्रुघ्न की झांकी की झलक पाने को लोग बेताब दिखे।नदियों पूजन अर्चन व आशीर्वाद लेने की होड़ के बीच नेपाल के बीरगंज से विदाई के बाद रक्सौल में वर-वधु श्री राम- सीता विवाह रथ यात्रा का दृश्य हर्षित कर देने वाला था।लौटती बारात में दक्षिण भारत से आया रथ और नदियों के जल युक्त कलश,हिंदू धर्म प्रचार रथ और झांकी विशेष आकर्षण थे।
रक्सौल ...









