गहवा माई मंदिर के 13वे वार्षिकोत्सव पर 27जून को आयोजित होगी भव्य रथ यात्रा,मुख्य मंत्री सतीश कुमार सिंह ने भी लिया है जायजा!
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल में शक्ति पीठ की मान्यता रखने वाले प्रसिद्ध गहवा माई मंदिर के 13वें वार्षिकोत्सव पर 27 जून को भव्य रथ यात्रा का आयोजन होगा। इस अवसर पर चंदन की लकड़ी से बना रथ और 60 लाख की लागत से बना चांदी का सिंहासन आकर्षण का केंद्र होगा,जिसमे गहवा माता की सवारी मिलेगी। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में नेपाल और भारत के सीमा क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होंगे।
इस आयोजन के मद्देनजर मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने बीते दिनों मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और तैयारी का जायजा लिया। वहीं,श्री गहवा माई रथ यात्रा समिति की बैठक हुई,जिसमे तैयारी की समीक्षा की गई और आयोजन को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया।
आयोजन समिति के मुताबिक,28 जून को भव्य भंडारा भी आयोजित होगी।पूरे कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। समिति के अध्यक्ष श्याम पोखरेल और अन्य सदस्यों ने आयोजन को स...









